फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Aanchal and Sakshi will spread their talent at the national level

Ambedkar Nagar News: आंचल व साक्षी राष्ट्रीय स्तर पर बिखेरेंगी अब अपनी प्रतिभा

Tue, 27 Dec 2022 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
Aanchal and Sakshi will spread their talent at the national level
अंबेडकरनगर। बाल वैज्ञानिक आंचल विश्वकर्मा व साक्षी श्रीवास्तव का चयन भारत सरकार के विज्ञान प्रौद्योगिकी कार्यक्रम के तहत संचालित राष्ट्रीय स्तर पर बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए हुआ है। 27 जनवरी से गुजरात में होने वाले राष्ट्रीय आयोजन में इन्हें प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। मंगलवार को इन दोनों छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

टांडा नगर के आदर्श जनता बालिका इंटर कॉलेज की दो छात्राओं आंचल विश्वकर्मा व साक्षी श्रीवास्तव ने विज्ञान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के जरिए जिले का मान बढ़ाया है। दोनों इंटरमीडिएट की छात्राएं हैं।
विज्ञापन

पेयजल की गुणवत्ता एवं स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव एवं समाधान को लेकर बीते दिनों दोनों छात्राओं ने अपना शोध पत्र तैयार किया था। बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक निरंजन लाल ने बताया कि बीते दिनों प्रयागराज के पतंजलि ऋषि कुल स्कूल में राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज में आयोजित बाल विज्ञान कांग्रेस में कुल चार टीमों ने जिले से भागीदारी की थी। इनमें से एक नेतृत्व आंचल विश्वकर्मा ने जबकि दूसरे का नेतृत्व नीर फातिमा ने किया। तक्षशिला एकेडमी से सुनिधि पांडेय तथा यहीं के हर्ष यादव के नेतृत्व में दो अन्य टीमों ने भागीदारी की। इनमें से सिर्फ आंचल के नेतृत्व वाली टीम को राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी के लिए चुना गया।

डीआईओएस मनोज कुमार गिरि व बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने आंचल व साक्षी की सफलता पर उन्हें बधाई दी। इस बीच मंगलवार को विद्यालय में प्रबंधक डॉ. लालजी पटेल, प्रधानाचार्य रामतीरथ विश्वकर्मा, अनीता मौर्य, यूथ आईकॉन प्रवीण गुप्त व मानस वर्मा ने दोनों छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed