{"_id":"62e2e03f5b0dc96c6f630d07","slug":"aam-admi-party-staged-protest-against-gst-hikes-ambedkar-nagar-news-lko641635118","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई को लेकर किया आप ने प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई को लेकर किया आप ने प्रदर्शन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी समेत विभिन्न मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया। कहा गया कि महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इससे आम आदमी पूरी तरह त्रस्त हो चुका है। सरकार ने आटे आदि पर जीएसटी लगाकर और भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने कहा कि महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। एक तो पहले से ही महंगाई से आमजन त्रस्त हैं, उस पर अब विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्रियों पर सरकार ने जीएसटी लगाकर मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। खर्च की तुलना में आय कम होने से तमाम परिवारों के समक्ष भुखमरी जैसी समस्या खड़ी हो रही है।
अनीता यादव, विनोद, सौरभ वर्मा, राजेंद्र, कासिम अब्बास, परचम अब्बास, सौरभ मिश्र, रामसूरत आदि ने कहा कि महंगाई के साथ साथ बेरोजगारी में भी वृद्धि हो रही है। रोजगार न मिलने व नौकरी मिलने की बजाए नौकरी जाने के चलते युवा आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
कहा कि पात्र योजनाओं का लाभ लेने के लिए इधर उधर भटक रहे हैं, तो किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा है। यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन छेड़ा जाएगा।