{"_id":"6318db8d5b1da938562ef2b7","slug":"aadhar-card-of-children-will-be-made-with-the-improvement-of-health-ambedkar-nagar-news-lko6472624147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत सुधारने के साथ बनेगा बच्चों का आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत सुधारने के साथ बनेगा बच्चों का आधार कार्ड
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है। अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत छह वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड बाल पुष्टाहार केंद्रों पर ही बन सकेगा। इससे अभिभावकों को आधार कार्ड बनवाने के लिए डाकघर व बैंक तक की दौड़ लगाने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। शासन के निर्देश पर बाल पुष्टाहार विभाग अब सेहत सुधारने के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों का आधार कार्ड बनाने की जिम्मेदारी भी सौंपेगा। इसके पहले चरण में जिले के 10 चिह्नित बाल पुष्टाहार केंद्रों पर बच्चों का आधार कार्ड बनाने की यह सुविधा शुुरू होगी। आधार कार्ड बनने से बच्चों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें आसानी से दिलाया जा सकेगा।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 6 वर्ष तक के नामांकित बच्चों की सेहत बेहतर बनाने की निगरानी के साथ ही उन्हें प्रारंभिक शिक्षा देने का कार्य होता है। इसके तहत ही उन्हें पौष्टिक सामग्री के बतौर दाल, दलिया, चना, सोयाबीन एवं चावल गेहूं मुहैया कराया जाता है। अब स्वास्थ्य व बुनियादी शिक्षा के साथ ही जिले में संचालित 2551 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों का आधार कार्ड बनवाने की सुविधा भी मुहैया होगी।
शुरूआती तौर पर इसके लिए जिले में संचालित 10 बाल पुष्टाहार केंद्रों को चिह्नित किया गया है। इसमें अकबरपुर ब्लॉक के दो केंद्रों में से एक शहरी बच्चों और दूसरा केंद्र ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों से जुड़ा है। इसके अलावा शेष अन्य आठ ब्लॉक में एक-एक आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों का आधार कार्ड बनाने की सुविधा मुहैया होगी। इससे बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए अभिभावकों को इधर उधर की दौड़ लगाने की परेशानी से बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
करीब दो लाख बच्चों को मिलेगा फायदा
आंगनबाड़ी केंद्रों पर आधार कार्ड बनवाने की इस योजना का फायदा ढाई लाख से अधिक पंजीकृत बच्चों को मिलेगा। जिले में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर तीन वर्ष तक के 1.33 लाख और 03 से 06 तक की आयुसीमा के 1.30 लाख बच्चों का नामांकन है। इनमें से 50 हजार से अधिक बच्चों का आधार कार्ड उनके जागरूक अभिभावकों ने बनवा रखा है। ऐसे में आधार कार्ड न बनवाने वाले करीब दो लाख बच्चों के अभिभावकों को इस योजना का सीधा फायदा मिलेगा।
प्रशिक्षित होंगे कर्मचारी
बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय पर छह वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड बनाने की जिम्मेदारी कार्यालय के कर्मचारियों के कंधों पर ही होगी। इसके लिए जल्द ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत कर्मचारियों को आधार कार्ड बनवाने के आवेदन से लेकर उसे बनाने तक की प्रक्रिया के बारे में पूरी तरह प्रशिक्षित किया जाएगा। विभागीय स्तर पर इसके लिए ब्लॉक वार कार्ययोजना भी तैयार कर ली गयी है।
प्रशिक्षण के बाद जल्द शुरू होगी प्रक्रिया
शासन के निर्देश पर सीडीपीओ कार्यालय पर बच्चों के आधार कार्ड बनाने की तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए कुछ उपकरण भी मुहैया हो चुके हैं। कार्यरत कर्मचारियों के प्रशिक्षण के बाद जल्द ही आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया को शुरू कराया जाएगा। -दिनेश कुमार मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी