{"_id":"698376dd492b20b3bd015086","slug":"aadhaar-must-be-brought-along-with-the-admit-card-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1009-150050-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: प्रवेश पत्र के साथ लाना होगा आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: प्रवेश पत्र के साथ लाना होगा आधार
Wed, 04 Feb 2026 10:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 04 Feb 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश व्यवस्था को पहले से कहीं अधिक सख्त बना दिया गया है, जिसमें अब परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा।
परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर ही छात्र-छात्राओं की सघन तलाशी ली जाएगी। परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार की पाठ्य सामग्री, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाना पूरी तरह से वर्जित रहेगा। यदि केंद्र परिसर में कोई अनुचित सामग्री पाई जाती है, तो संबंधित परीक्षार्थी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा कक्ष में केवल सचल दल के सदस्य पर्यवेक्षक या राजपत्रित अधिकारी को ही प्रवेश की अनुमति होगी।