{"_id":"6834a2d52d4703713004dc36","slug":"a-youth-was-attacked-with-deadly-weapons-he-died-in-lucknow-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-135511-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: युवक पर जानलेवा, लखनऊ में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: युवक पर जानलेवा, लखनऊ में हुई मौत
Mon, 26 May 2025 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 26 May 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
जमुनीपुर (अंबेडकरनगर)। अकबरपुर के जमुनीपुर में शराब ठेके के पास खेत में एक युवक का गला अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से रेत दिया। खून से लथपथ युवक जैसे-तैसे सड़क पर पहुंचा और बेहोश होकर गिर गया। घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, फिर वहां से लखनऊ ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर मिले सबूतों को एकत्र कर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की है।
अकबरपुर के कोटवा मोहमदपुर के किरुनीपुर गांव के विपुल कुमार वर्मा उर्फ सभाजीत (25) रविवार की शाम करीब छह बजे घर से वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने की बात कहकर बाइक से निकले थे। परिजनों को बताया कि अकबरपुर के शहजादपुर स्थित एक रिसॉर्ट में वैवाहिक कार्यक्रम में जाना है।
रात करीब नौ बजे गांव से करीब ढाई किमी दूर स्थित जमुनीपुर बाजार में नहर के समीप लल्लू पान की दुकान के पास युवक घायल अवस्था में लड़खड़ाते हुए पहुंचे। उनके गले से रक्तस्राव हो रहा था। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। इस बीच भीड़ में से किसी ने युवक की पहचान कर परिजनों को बताया। आननफानन युवक को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के समय उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पिता भगत राज वर्मा ने अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पाकर एसपी केशव कुमार, इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय समेत अन्य लोगों ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान मौके से शराब की टूटी बोतल, विपुल की बाइक व कई अन्य सुराग मिले हैं। एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा।
-- -- -- -- -- --
आईटीआई में विपुल ने लिया था प्रवेश
जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय विपुल के घर पर उसके पिता भगत राज वर्मा, मां पुष्पा व बुजुर्ग दादी ही थे। बड़े भाई इंद्रजीत खेती के सिलसिले में पंजाब गए हुए थे, जबकि भाभी अंशू पटेल लखनऊ में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। विपुल ने स्नातक उत्तीर्ण करने में आईटीआई में प्रवेश लिया था। पिता भी खेती-बाड़ी करते हैं। उन्होंने बताया कि किसी ने फोन कर बुलाया था, फिर शराब पिलाने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। शाम तक लखनऊ में पोस्टमार्टम न हो पाने के कारण शव नहीं लाया जा सका था।
-- -- -- -- -- -- -
हत्या के बाद जमुनीपुर से गांव तक पसरा सन्नाटा
विवेक वर्मा की हत्या के बाद से जमुनीपुर बाजार से लेकर विपुल के गांव तक सन्नाटा पसरा रहा। रात में पुलिस ने दोनों जगह पहरा दिया। सूत्रों की माने तो शराब की दुकान से ऑनलाइन पेमेंट कर विपुल ने शराब की बोतल खरीदी और शराब के ठेके से 100 मीटर की दूरी पर चरी के खेत के पास कुछ लोगों के साथ शराब पी। आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में विवाद के बाद बोतल तोड़कर गले पर प्रहार किया गया, जिससे मौत हुई है। घायल होकर 200 मीटर दूर तक पहुंचे विपुल ने पान की दुकान संचालक से पेन और पेपर मांगा, लेकिन इसके पहले कि वह कुछ लिख पाता बेहोश हो गया था।
-- -- -- -- --
एक सप्ताह पहले हुई थी झड़प
सूत्रों की माने तो बीते सप्ताह विपुल वर्मा कुछ लोगों से जमुनीपुर बाजार में किसी बात पर झड़प हुई थी। प्रेम-प्रसंग को लेकर भी चर्चा का बाजार गर्म है। जमुनीपुर बाजार के पास से कुछ संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
--