{"_id":"635973aa1b095f4596233ad5","slug":"a-youngster-died-in-a-road-accident-ambedkar-nagar-news-lko654346399","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। कोतवाली क्षेत्र टांडा के त्रिमुहानी के निकट बुधवार को लग्जरी वाहन ने एक व्यक्ति को रौंद दिया। सीएचसी बसखारी में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
टांडा कोतवाली क्षेत्र के भटौली निवासी अमरकांत (38) बुधवार को अपने रिश्तेदार के साथ कहीं जाने के लिए त्रिमुहानी के पास वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच टांडा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार लग्जरी वाहन ने अमरकांत को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया।
हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसको सीएचसी बसखारी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।