{"_id":"681f8a84d7124d13410203c9","slug":"a-young-man-was-beaten-to-death-in-a-dispute-over-an-orchestra-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-134414-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ऑर्केस्ट्रा पर हुए विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ऑर्केस्ट्रा पर हुए विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या
Sat, 10 May 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 10 May 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
संजय यादव
अंबेडकरनगर/विद्युतनगर। टांडा कोतवाली इलाके में चार दिन पूर्व ऑर्केस्ट्रा पार्टी के दौरान हुए विवाद में शुक्रवार रात एक युवक को दबंग उठा ले गए। देर रात युवक निर्वस्त्र और गंभीर रूप से घायल अवस्था में गांव के किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिवार के लोगों ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी की शिकायत पर हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज लिया।
टांडा के पकड़ी भोजपुर गांव के संजय यादव उर्फ तेगा (40) शुक्रवार को परिवार के साथ रिश्तेदार रामकिशोर की बेटी की शादी में सम्मनपुर क्षेत्र में बरियावन के पास एक मैरिज हाल में आए हुए थे। रात करीब 12:30 बजे संजय शादी के कार्यक्रम से कहीं लापता हो गए। बाद में पता चला कि कुछ लोग ने उन्हें जबरदस्ती अपने साथ उठा ले गए हैं। रात करीब ढाई बजे परिवार के लोगों को सूचना मिली कि संजय खून से लथपथ भोजपुर गांव जाने वाले मार्ग पर मिले हैं। डायल 112 और परिजन मौके पर पहुंच गए।
संजय के हाथ-पैर टूटे हुए थे और गुप्तांग पर भी बुरी तरह प्रहार किए गए थे। मरणासन्न अवस्था में घायल संजय को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर लाया गया, जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। संजय की पत्नी निशा यादव और भाई पुष्पेंद्र यादव के अनुसार बीती छह मई को गांव के त्रिभुवन यादव की पुत्री का विवाह था। इस विवाह में आर्केस्ट्रा पार्टी के दौरान अनुराग उर्फ राज यादव और उसके पिता सजीवन यादव से किसी बात पर संजय का विवाद हो गया था।
विज्ञापन
इस बीच ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामले में सुलह समझौता करा दिया था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते अनुराग ने अपने साथी अभिषेक यादव निवासी मखदूम सराय अलीगंज, अंश यादव उर्फ डब्बू निवासी खपुराअकबरपुर, राकेश यादव निवासी पकड़ीभोजपुर, नंदन व कुछ अज्ञात लोगों ने मिलकर हत्या कर दी है।
बॉक्स
भाई के साथ जाते तो शायद बच जाती संजय की जान
संजय खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी निशा के साथ पुत्र अंश (14) और यादव (7) हैं। माता-पिता का पूर्व में ही देहांत हो चुका है। परिवार में छोटा भाई पुष्पेंद्र यादव और उसके परिवार के सदस्य भी हैं। संजय अपने परिवार के साथ शादी में गए थे। देर रात भाई पुष्पेंद्र यादव ने साथ में ही वापस चलने को कहा था, लेकिन संजय ने यह कहकर मना कर दिया था कि वह पूरे परिवार के साथ ही सुबह आएंगे। वह तो नहीं लौटा, लेकिन उनकी मौत की खबर जरूर आ गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
-- -- -- -- -- -- -- -
डायल किया था 112, बयान भी कराए दर्ज
संजय यादव ने मरणासन्न अवस्था में डायल 112 पर फोन मिलाया था। बताया जा रहा है कि इसी फोन के बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। अस्पताल ले जाते समय पुलिसकर्मियों ने अपने मोबाइल पर संजय के वीडियो पर बयान भी दर्ज किए थे, जिसमें उसने राज यादव समेत अन्य कुछ लोगों के नाम भी लिए थे।
वर्जन
होगी सख्त कार्रवाई
मृतक की आपसी विवाद में हत्या की गई है। नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियाें की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- विशाल पांडेय, एएसपी पश्चिमी