फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A young man injured in a beating after a boundary brick fell on him died during treatment

Ambedkar Nagar News: बाउंड्री की ईंट गिरने पर पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Sat, 06 Dec 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 06 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
A young man injured in a beating after a boundary brick fell on him died during treatment
जलालपुर/सद्दरपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर के गुलरहा चकौरा में तीन दिन पूर्व पिटाई से घायल प्रेमचंद की शुक्रवार भोर राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

जलालपुर के गुलरहा चकौरा निवासी साधु के मुताबिक उनके छोटे भाई प्रेमचंद मेरठ में नौकरी करते थे। पत्नी दुल्मा देवी ने उन्हें यह कहकर गांव बुलाया कि दो बेटियों की शादी करनी है। रुपयों की जरूरत है। छोटी नौकरी से रुपये एकत्र नहीं हो पाएंगे। आलापुर में गोविंद साहब मेला लगा है। खेत में लगे गन्ने को मेले में बेचकर शादी के लिए कुछ रुपये इकट्ठा हो जाएंगे। इसके बाद 25 नवंबर को वह गांव लौटे थे।
विज्ञापन

दो दिसंबर सुबह 11 बजे नशे में घर लौटने के दौरान वह लड़खड़ा गए और मशलू के खेत की बाउंड्रीवॉल की ईंट गिराने लगे। यह देख मशलू की बेटी रेखा, शर्मिला व पत्नी भक्तिन मौके पर पहुंचीं और प्रेमचंद से झगड़ा करने लगीं। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद तीनों ने प्रेमचंद पर ईंट से वार कर दिया। पेट में ईंट लगने से उसकी आंत फट गई। आनन-फानन उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के बाद उन्हें पहले जिला अस्पताल और फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में भर्ती कराया गया। प्रेमचंद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी तीनों महिलाओं के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज की थी। शुक्रवार की भोर चार बजे मेडिकल कॉलेज में प्रेमचंद की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि विवेचना में गैरइरादतन हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed