{"_id":"68fd0af000c0beffd100ce0e","slug":"a-young-man-died-of-electrocution-in-azamgarh-leaving-his-family-in-a-state-of-shock-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-144185-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: करंट लगने से आजमगढ़ में युवक की मौत, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: करंट लगने से आजमगढ़ में युवक की मौत, परिवार में कोहराम
Sat, 25 Oct 2025 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
रत्नाकर पांडेय
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जैतपुर के बेरमा निवासी रत्नाकर पांडेय (35) की शुक्रवार दोपहर आजमगढ़ में पेंट करने के दौरान प्रेशर मशीन में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
मृतक के पिता जय प्रकाश पांडेय के मुताबिक उनके तीन बेटे रत्नाकर, सत्यवीर और रघुवीर तीनों लुधियाना में बक्सा बनाने का काम करते थे। कुछ माह पूर्व रत्नेश अपने घर वापस लौट आया था। बीते चार महीने से आजमगढ़ जिले के अहिरौला के चांदनी चौक स्थित एक दुकान पर काम करने लगे थे। शुक्रवार को दुकान में लोहे का बक्सा बनाने के बाद प्रेशर मशीन से बक्सा पेंट कर रहे थे। इसी दौरान मशीन में करंट उतर आया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन दुकान मालिक सहित स्थानीय लोग उन्हें लेकर सरकारी अस्पताल गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुन मृतक की पत्नी सीमा पांडेय बेसुध हो गईं। पिता की मौत के बाद दो बच्चे चंचल (9) और तृषा (3) का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र आजाद ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद