फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A teacher killed in accident

कार-जीप की भिड़ंत में प्रवक्ता की मौत

Thu, 20 Feb 2020 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
A teacher killed in accident
अंबेडकरनगर। कार से वैवाहिक आयोजन में भाग लेने सुल्तानपुर जा रहे राजकीय पीजी कॉलेज आलापुर के प्रवक्ता की सिझौली के निकट सामने से आ रही जीप से हुई भिड़ंत से मौत हो गई। कार में सवार कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य भी घायल हो गए। उधर अन्य मार्ग हादसों में मॉडन मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार राजकीय पीजी कॉलेज आलापुर के प्रभारी प्राचार्य डॉ. जेबी सिंह (51) निवासी जौनपुर तथा प्रवक्ता डा. नवीन श्रीवास्तव (44) मंगलवार देर शाम कार से सुल्तानपुर में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वे अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत सिझौली के निकट पहुंचे, तो इसी बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार जीप से जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। कार में सवार प्रवक्ता नवीन व प्राचार्य जेबी सिंह को गंभीर चोटें आईं। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां गंभीर हालत में नवीन को रेफर कर दिया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। जबकि घायल प्राचार्य डॉ जेबी सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उधर जीप का चालक बाल बाल बच गया। घटना के बाद वाहन छोड़कर चालक भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन

उधर अन्य मार्ग हादसों में तीन लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मॉडर्न मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद जमाल अहमद अंसारी (32) पुत्र मोहम्मद अशरफ निवासी शहजादपुर कोतवाली अकबरपुर बुधवार दोपहर जलालपुर से अकबरपुर आ रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही वह जलालपुर नगर से आगे बढ़े कि इसी बीच अचानक सड़क पर वनरोज आ गया, जिससे वह उससे वह भिड़ गए। इसमें उनका बाएं पैर जहां फ्रैक्चर हो गया, वहीं शरीर के अन्य भाग में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैतपुर थाना अन्तर्गत गोविंदपुर निवासी हरीलाल (58) पुत्र शिवजोड़ मंगलवार देर शाम साइकिल से बाजार से घर जोते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत रामपुर बनेथू निवासी हेमकुमार दुबे (35) पुत्र इंद्रबली मंगलवार शाम साइकिल से बाजार जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed