फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A person was found sleeping on a cot in the school campus

Ambedkar Nagar News: स्कूल परिसर में चारपाई डाल सोता मिला व्यक्ति

Sat, 04 Jul 2026 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
A person was found sleeping on a cot in the school campus
राजेसुल्तानपुर इलाके में स्कूल में सोता व्य​क्ति। स्रोत सोशल मीडिया
राजेसुल्तानपुर। शिक्षा विभाग जहां एक ओर स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों का नामांकन बढ़ाने के लिए जागरूकता रैलियां निकाल रहा है, वहीं शिक्षा क्षेत्र जहांगीरगंज के एक प्राथमिक विद्यालय से सामने आई तस्वीरों ने विभागीय व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में विद्यालय परिसर के भीतर एक व्यक्ति चारपाई डालकर पेड़ की छांव में सोता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

मामला प्राथमिक विद्यालय चोरमरा कमालपुर का बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में चारपाई पर लेटे व्यक्ति की तस्वीर अपने मोबाइल में कैद कर ली। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में इस तरह की घटनाएं पहले भी होती रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने कभी गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यदि घटना अवकाश के दिन की भी है, तब भी विद्यालय का गेट खुला होना, बरामदे में साइकिल और बाइक खड़ी होना तथा परिसर में बाहरी व्यक्ति का मौजूद होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। आखिर विद्यालय की चाबी किसके पास थी और परिसर में बाहरी व्यक्ति कैसे पहुंचा? बीईओ संतोष पांडेय ने पहले इसे छुट्टी के दिन का मामला बताया लेकिन बाद में कहा कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed