{"_id":"6398192df4a7ff68120a1fd8","slug":"a-man-murdered-in-bhiti-thana-kshetra-in-ambedkarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkarnagar: कुल्हाड़ी से काटकर युवक की हत्या, नशे में हुए विवाद में घटना को अंजाम देने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkarnagar: कुल्हाड़ी से काटकर युवक की हत्या, नशे में हुए विवाद में घटना को अंजाम देने की आशंका
Tue, 13 Dec 2022 11:48 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:48 AM IST
सार
अंबेडकरनगर के भीटी थाना क्षेत्र में एक युवक की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। परिजनों ने उसके साथ रहे दो युवकों पर शक जताया है। घटना नशे में अंजाम देने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
पुत्र की हत्या से गमगीन रामफेर तिवारी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अंबेडकरनगर जिले के थाना क्षेत्र भीटी के सबना तिवारीपुर गांव में सोमवार रात कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह गांव के बाहर स्थित सड़क के किनारे कुछ ग्रामीणों ने गांव निवासी रामफेर तिवारी के पुत्र सुमित (27) का शव पड़ा देखा तो सन्न रह गए। सिर व अन्य हिस्सों से खून बह रहा था। रोते बिलखते परिजन भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी युवक के पिता रामफेर ने बताया कि सोमवार देर शाम तक वह घर नहीं आया तो उसकी खोजबीन की गई लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद सुबह शव मिलने की जानकारी हुई। पिता ने बताया कि हत्या गांव के ही दो युवकों ने की है। वे दोनों उसके साथ देर शाम तक थे। इसके बाद किसी विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।
विज्ञापन
इस बीच एएसपी संजय कुमार राय ने सीओ भीटी शुभम कुमार के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि सुमित ने दो युवकों के साथ मिलकर गांव के बाहर नशीले पदार्थ का सेवन किया। वहीं हुए विवाद में घटना की गई है। भीटी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ राजीव कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के अनुरूप केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन