{"_id":"6724d6f9935e11d25102899e","slug":"a-jeep-burned-near-railway-crossing-in-ambedkar-nagar-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkarnagar: दरगाह से लौटते समय सड़क पर जल गई जीप, इंजन में अचानक लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkarnagar: दरगाह से लौटते समय सड़क पर जल गई जीप, इंजन में अचानक लगी आग
Fri, 01 Nov 2024 06:56 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 01 Nov 2024 06:56 PM IST
सार
इंजन में आग लग जाने से हड़कंप मच गया। जीप पूरी जल गई। हालांकि, सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
पूरी तरह जली जीप।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच से यहां किछौछा दरगाह आए लोगों की जीप बृहस्पतिवार आधी रात करीब पलई रामनगर के करीब जल गई। हादसा अकबरपुर बसखारी मुख्य मार्ग पर तब हुआ जब लोग जीप से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
बहराइच के नगर कोतवाली अंतर्गत घोसियाना निवासी दिलबहार समेत कुल सात लोग जीप पर सवार थे। इंजन में अचानक लग जाने पर गाड़ी रोक सभी लोग सुरक्षित उतर गए। हालांकि गाड़ी पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन
अकबरपुर से फायर टीम ने बाद में पहुंचकर आग पर काबू पाया। बहराइच निवासी सभी लोग दूसरे वाहन से चले गए। हादसे की जानकारी मिलते ही इससे पहले सम्मनपुर थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन