फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A historic procession took place amidst the cries of Ya Hussain

Ambedkar Nagar News: या हुसैन की सदाओं के बीच निकला ऐतिहासिक जुलूस

Fri, 19 Jun 2026 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
A historic procession took place amidst the cries of Ya Hussain
अकबरपुर के मीरानपुर स्थित शाही इमामबाड़े से निकलता ऐतिहासिक दो मुहर्रम का जुलूस। स्रोत स्थानीय
अंबेडकरनगर। मुहर्रम के दूसरे दिन बृहस्पतिवार देर रात अकबरपुर के मीरानपुर स्थित शाही इमामबाड़े से या हुसैन की सदाओं के बीच पूर्वांचल का ऐतिहासिक जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। अंजुमन अकबरिया रजिस्टर्ड के तत्वावधान में आयोजित इस जुलूस में अलम, दुलदुल और अमारियों की जियारत के लिए अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा, जिसने पूरे माहौल को गमगीन कर दिया।
विज्ञापन

लगभग रात 10 बजे शुरू हुआ यह ऐतिहासिक जुलूस अपने निर्धारित पारंपरिक मार्गों से गुजरते हुए शुक्रवार सुबह अयोध्या मार्ग स्थित रोजा-ए-फात्मान कर्बला पहुंचकर संपन्न हुआ। इस अवसर पर अकबरपुर, बल्कि अयोध्या, सुल्तानपुर, टांडा, जलालपुर और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस में अंजुमन जुल्फकारिया खासपुर, अंजुमन अब्बासिया सकरावल टांडा, अंजुमन रौनक-ए-इस्लाम जलालपुर, अंजुमन हुसैनिया सुल्तानपुर और अंजुमन हुसैनिया सहित कई प्रमुख अंजुमनों ने शिरकत की और नौहा व मातम पेश किया।
विज्ञापन

रोजा-ए-फात्मान कर्बला में मौलाना मोहम्मद जुहैर द्वारा तकरीर पेश करने के साथ जुलूस का समापन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने अलम, दुलदुल व अमारी की जियारत कर फूलों की चादरें पेश कीं और मन्नतें मांगीं। या हुसैन, या अब्बास और या सकीना के नारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा। भीषण गर्मी को देखते हुए जुलूस के मार्ग में जगह-जगह शर्बत और शीतल पेयजल की सबीलें लगाई गईं। प्रशासन ने भी जुलूस की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। एसडीएम प्रतीक्षा सिंह और सीओ नितीश तिवारी के साथ पुलिस व यातायात विभाग की टीमें पूरी रात मुस्तैद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed