{"_id":"62e6cbbeeebf951e9d2eae3d","slug":"a-group-of-youth-is-awakening-the-light-of-education-in-jalalpur-ambedkar-nagar-news-lko6420826184","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालपुर में शिक्षा की अलख जगा रही युवाओं की टोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालपुर में शिक्षा की अलख जगा रही युवाओं की टोली
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। युवाओं की एक टोली समाज में मिसाल बन रही है। ऐसे समय में जब युवाओं के बहक जाने की तमाम खबरें सामने आती रहती हैं, तब युवाओं ने जलालपुर में निशुल्क शिक्षा की अलख जगा रखी है। तीन वर्ष से यह टोली जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करा रही है। युवाओं का उद्देश्य यह है कि ऐसे बच्चे जो फीस आदि न दे पाने के चलते ट्यूशन पढ़ने से वंचित रह जाते हैं, उन्हें बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जाए।
जलालपुर तहसील क्षेत्र में युवाओं की कई टीम समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। कोई टीम रक्तदान की जिम्मेदारी संभाल रही है तो कोई निशुल्क भोजन बैंक की। कई वर्षों से सामूहिक विवाह का आयोजन भी हाता आ रहा है। इन्हीं सबके बीच युवाओं की एक टोली शिक्षा की अलख जगाने को लेकर काम कर रही है। लगभग तीन वर्ष पहले युवाओं के एक ग्रुप ने तय किया कि जरूरतमंद बच्चों को बेहतर ढंग से शिक्षा दी जाए।
इसके बाद उन्होंने नगर के रन्नू खां का पूरा में में हाईस्कूल के बच्चों को पढ़ाने की शुरुआत की। एक स्थान पर बच्चों के आने का सिलसिला शुरू हुआ जो लगभग 70 तक पहुंच गया। इससे उत्साहित युवाओं ने अगले वर्ष काजीपुरा में एक बड़े स्थान को तलाशा। वहां हाईस्कूल व इंटर की कोचिंग शुरू की गई। इस बार बच्चों की संख्या बढ़कर 100 तक पहुंच गई।
विज्ञापन
आम नागरिकों का समर्थन भी मिलता देख युवाओं की टोली का उत्साह और बढ़ गया। नीमतल मोहल्ले के एक विद्यालय ने अपना परिसर इन युवाओं को उपलब्ध करा दिया। इसके चलते इस वर्ष कक्षा नौ से लेकर इंटर तक के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है।
युवाओं की टोली का नेतृत्व कर रहे हिंद एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष अब्दुल मुत्तलिब ने बताया कि उनके साथ सचिन यादव, मोहम्मद उमर, ऊरहान अरशद मोहम्मद अजफर, शहरेयार नाजिया खातून आदि बच्चों को निशुल्क कोचिंग दी जा रही है।
छात्र-छात्राओं को मिल रही राहत
पहले वर्ष हाईस्कूल के छात्रों को पूरी तरह निशुल्क कोचिंग दी गई। अध्यक्ष मुुत्तलिब ने बताया कि दूसरे वर्ष हाईस्कूल व इंटर के बच्चों से सिर्फ सौ रुपये प्रवेश शुल्क लिया गया। इस वर्ष भी कक्षा नौ से इंटरमीडिएट तक के करीब डेढ़ सौ बच्चे कोचिंग पढ़ रहे हैं। उनसे सिर्फ सौ-सौ रुपये प्रवेश शुल्क लिया गया है। बच्चों को कोचिंग में विज्ञान, अंग्रेजी व गणित की शिक्षा मुख्य रूप से दी जा रही है।