फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A grand Kalash Yatra will be held today, preparations complete.

Ambedkar Nagar News: आज निकलेगी भव्य कलश यात्रा, तैयारियां पूरी

Tue, 09 Jun 2026 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
A grand Kalash Yatra will be held today, preparations complete.
आलापुर। जहांगीरगंज विकासखंड के देवरिया बुजुर्ग स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में आयोजित होने वाले श्री विष्णु महायज्ञ, राधा-कृष्ण मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व संगीतमयी श्रीराम कथा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन

आयोजन समिति के अनुसार बुधवार सुबह सात बजे मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु शामिल होंगे। कलश यात्रा के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रथमदेव सिद्धपीठ महंत श्री 108 प्रेमदास महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है। मंदिर के पुजारी तिनकूदास महाराज व समाधि बाबा व्यवस्थाओं की देखरेख कर रहे हैं। संगीतमयी श्रीराम कथा रामायणी बाल किशोर दास व प्रवाचक प्रीति कृष्ण प्रिया श्रद्धालुओं को श्रवण कराएंगी।
विज्ञापन

आयोजन समिति के अनुसार 11 जून से महायज्ञ एवं कथा का विधिवत शुभारंभ होगा। 19 जून को पूर्णाहुति तथा 20 जून को विशाल भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed