{"_id":"66ca4f510bac8a8a1b0ce164","slug":"a-friend-was-murdered-by-slitting-his-throat-for-commenting-on-his-mother-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-120159-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मां को लेकर टिप्पणी पर की थी दोस्त की गला रेत कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मां को लेकर टिप्पणी पर की थी दोस्त की गला रेत कर हत्या
Sun, 25 Aug 2024 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नशा करने के बहाने बुलाकर दोस्त की ही हत्या कर देने का सनसनीखेज खुलासा घटना के चार माह बाद हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक आरोपी ने बताया कि उसकी मां से अवैध संबंधों का जिक्र कर संबंधित युवक प्रतिकूल टिप्पणी किया करता था। इससे नाराज होकर ही घटना को अंजाम दे दिया था। गुमशुदगी में मामला दर्ज कर पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही थी। इस बीच एक आरोपी की महिला मित्र तक पहुंचने के बाद पुलिस के सामने पूरा घटनाक्रम सामने आ गया।
टांडा कोतवाली के भरहा गांव निवासी युवक नीरज प्रजापति उर्फ बबलू बीते 13 मई को लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। 22 अगस्त को उसकी पत्नी पूनम प्रजापति ने टांडा पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। छानबीन में पता चला कि नीरज चार माह से घर से लापता है। आखिरी बार उसे उसके दोस्त भरहा गांव निवासी शुभम पांडेय और गुलफाम के साथ देखा गया था। शक के आधार पर पुलिस ने दोनों के नंबरों की कुंडली खंगाली। दोनों आरोपी तो नहीं मिले, लेकिन पता चला कि गुलफाम जौनपुर निवासी एक महिला मित्र से बात करता है।
पुलिस सीडीआर की मदद से जौनपुर पहुंच गई। युवती ने अपना नाम और पता गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि गुलफाम ने दो-तीन माह पूर्व उसे नशे की हालत में किसी आदमी की हत्या करने के बारे में बताया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश तेज कर दी। इस बीच पुलिस ने शुभम और गुलफाम को गिरफ्तार कर लिया। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि सर्विलांस के जरिये इस केस को सुलझाने में मदद मिली। दोनों आरोपियों ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
इस तरह दिया घटना को अंजाम
गुलफाम ने बताया कि बीती 13 मई की रात नौ बजे शुभम ने नीरज को घर पर ताड़ी पीने के लिए बुलाया। वहां से दोनोंं उसे घर से कुछ दूर स्थित बाग में ले गए। वहां जमकर ताड़ी पिलाई। नशे में धुत होने पर शुभम ने नीरज की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड वार कर दिया। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को एक भूमि की खोदाई कर छिपा दिया। हत्या की वजह पूछने पर आरोपी शुभम ने पुलिस को बताया कि नीरज उसकी मां को लेकर प्रतिकूल टिप्पणी करता था। मां से अवैध संबंध होने का दावा करता था। इसी कारण उसने अपने दोस्त गुलफाम के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
पानी भरे गड्ढे में तलाशा गया शव
पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस जब गांव पहुंची तो जहां पर शव छिपाने की जानकारी दी गई वहां बहुत ज्यादा पानी भरा था। शुक्रवार रात पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से भूमि की खोदाई शुरू कराई। काफी देर की मशक्कत के बाद नीरज का कंकाल मिला। पुलिस ने इसके बाद उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।