फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A daughter cannot do this, this is the work of enemies

Ambedkar Nagar News: बेटी नहीं कर सकती ऐसा, यह दुश्मनों का काम

Sun, 03 May 2026 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
A daughter cannot do this, this is the work of enemies
महरुआ के कसड़ा गांव में रविवार को अपने नातियों को अंतिम विदाई देने लाठियों के सहारे जाते नाना फ
भीटी के सम्मनपुर छितैनिया निवासी चारों मृतक बच्चों के नाना और हत्यारोपी गासिया खातून के बुजुर्ग फैजुल्ला (80) लाठी के सहारे महरुआ के कसड़ा गांव में नाती-नातिन को विदाई देने उनके घर पहुंचे। संवाद न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी बेटी पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन

उनका कहना था कि बेटी और उसके परिवार में सबकुछ ठीक-ठाक था। दामाद नियाज ने पाकिस्तानी महिला से निकाह जरूर कर लिया था, लेकिन वह गासिया और बच्चों की देखभाल में कोई कमी नहीं रखता था। करीब एक सप्ताह पहले गासिया ने फोन पर उनसे बात कर हाल-चाल भी पूछा था लेकिन कोई मनमुटाव की बात नहीं की थी। उन्होंने कहा कि यह दुश्मनों का काम है। मेरी बेटी जिंदा है या नहीं, यह भी पता नहीं चल रहा है। वह अपने बच्चों से बहुत प्यार करती थी, वह ऐसा नहीं कर सकती।
विज्ञापन

अकेले गासिया नहीं कर सकती वारदात : सलीम
मृत बच्चों के बड़े ताऊ व परिवार के अगुवाकार सलीम और मुबारक ने कहा कि गासिया खातून अकेले इस घटना को अंजाम नहीं दे सकती। उन्होंने आशंका जताई कि इस पूरे घटनाक्रम में अन्य लोग भी शामिल हैं और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। शुक्रवार को नियाज की पत्नी और बच्चों से फोन पर बातचीत भी हुई थी, जिसमें किसी तरह की अनहोनी के संकेत नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed