फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A case was registered in a murder that took place four months ago

Ambedkar Nagar News: चार माह पहले हुई हत्या में दर्ज हुआ केस

Fri, 18 Oct 2024 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
A case was registered in a murder that took place four months ago
टांडा (अंबेडकरनगर)। चार माह पहले युवक का शव मिलने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अब एक आरोपी के खिलाफ हत्या व दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। टांडा कोतवाली में दर्ज मुकदमे की विवेचना सीओ शुभम कुमार करेंगे।
विज्ञापन

हंसवर थाना क्षेत्र के ग्राम पूरा चौबे निवासी श्यामा देवी ने विशेष न्यायाधीश एससीएसटी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि गांव निवासी श्याम लाल मौर्य 18 जून की सुबह उनके घर आया। उनके पति राजकुमार से गोबर खाद लादने के लिए मजदूरी करने को कहने लगा। पति ने व्यस्त होने का हवाला देते हुए दूसरे दिन चलने को कहा। इस पर श्यामलाल गाली-गलौज देने लगा। पति को जबरन बाइक पर बैठा लिया और टांडा कोतवाली के बूधीपुर ले गया। वहां उसने अपनी बुआ का खेत ले रखा है।
विज्ञापन

बाद में राजकुमार का शव उसी गांव में एक ट्यूबवेल के किनारे पड़ा मिला। आरोप लगाया कि श्यामलाल ने ही हत्या कर शव को फेंक दिया। इसी मामले में कोर्ट ने केस दर्ज कर जांच करने को कहा। पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली दीपक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कोई कारण स्पष्ट नहीं हुआ था। विसरा जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed