फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A boy got stuck in a rope tied around a cow's neck and was dragged to death

Ambedkar Nagar News: गाय के गले में बंधी रस्सी में फंसा बालक, घिसटकर मौत

Fri, 23 May 2025 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 23 May 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
A boy got stuck in a rope tied around a cow's neck and was dragged to death
देवांश यादव (फाइल फोटो)।
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर के भस्मा गांव में बुधवार को एक सात वर्षीय बालक की मौत उस समय हो गई जब गाय की रस्सी उसके हाथ में फंस गई और गाय उसे लगभग 300 मीटर तक घसीटती चली गई।
विज्ञापन

भस्मा गांव के चंद्रेश यादव का छोटा पुत्र देवांश अपने चाचा सुरेश के साथ नई खरीदी गई गाय को घर ला रहा था। घर से थोड़ी दूरी पर देवांश ने चाचा से रस्सी मांगी और कहा कि वह स्वयं गाय को घर ले जाएगा। जैसे ही चाचा ने रस्सी उसके हाथ में दी, गाय अचानक बिदक गई। रस्सी का फंदा देवांश के हाथ में फंसा रह गया और गाय दौड़ती हुई बालक को करीब 300 मीटर तक घसीटती ले गई।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल देवांश को उसके चाचा सुरेश व चाची मेनका तत्काल स्थानीय अस्पताल ले गए, परंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद से गांव में मातम पसर गया है। पिता मालीपुर रेलवे स्टेशन पर पानी बेचते हैं, जबकि मां किरन गृहिणी हैं। देवांश गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था। उसकी बड़ी बहन श्रेया कक्षा 9 व भाई राज कक्षा आठ का छात्र है। घर के सदस्यों के अनुसार देवांश सभी का प्रिय था। इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed