{"_id":"149-79922","slug":"AmbedkarNagar-79922-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में महिला समेत चार घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में महिला समेत चार घायल
AmbedkarNagar
Updated Sat, 07 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना क्षेत्र के सिझौलिया गांव निवासी अजीत 28 पुत्र रामसागर किसी काम से अकबरपुर आए थे। फैजाबाद रोड पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। इससे वह घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया। दूसरी घटना में सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कुर्कीबाजार के निकट हुई। क्षेत्र के जल्लापुर मसेड़ा गांव निवासी मुकेश (25) पुत्र विश्राम महिमा (20) पत्नी उमेश बाइक से अकबरपुर की तरफ आ रहे थे। कुर्कीबाजार के निकट एक अन्य बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। इसी क्रम में अकबरपुर थाना क्षेत्र के शहजादपुर निवासी रामधेश्याम 22 पुत्र जयराम शुक्रवार को पटेलनगर तिराहे पर मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गया। इलाज के लिए उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन