फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता से कराएंगे दूर

स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता से कराएंगे दूर

Sat, 03 May 2014 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Sat, 03 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि अपने-अपने दलों व प्रत्याशियों की कोई कमी सहज ढंग से सुनने को तैयार नहीं। वे सिर्फ और सिर्फ अपनी पार्टी व प्रत्याशी की उपलब्धियाें पर चर्चा करना चाहते थे। जाने अनजाने रह गई गलतियों को इंगित किए जाने के बावजूद आमतौर पर उसे स्वीकार करने की कोशिश नहीं की जा रही। सभी प्रमुख राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों ने भ्रष्टाचार पर चिंता जताई और विकास की गंगा बहाने, आमजनता की मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, सड़के तथा स्वास्थ्य आदि को लेकर जीत के बाद प्रभावी प्रयास करने का भरोसा दिलाया। मौका था अकबरपुर नगर के ईसीआई इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी परिसर में शुक्रवार को आयोजित ‘अमर उजाला’ के सरोकार कार्यक्रम का।
विज्ञापन

बसपा, भाजपा, कांग्रेस, सपा व आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियाें का पक्ष जाना गया। हालत यह थी कि इस मौके पर अपना अपना पक्ष रखने के लिए प्रतिनिधियों के बीच आपाधापी का माहौल बन गया। एक-दूसरे की बातों को काटने के लिए लगभग हर कोई उतावला था। बीच बीच में अपनी उपलब्धियां व अपना लक्ष्य तो गिनाया जा रहा था, लेकिन जैसे ही किसी पार्टी के ऊपर हमला होता, तो उस पार्टी का प्रतिनिधि बचाव के साथ-साथ दूसरी पार्टी के कारनामों पर हमलावर हो जाता। माहौल शांत होता और एक बार फिर से मुद्दों पर चर्चा शुरू होती, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से वही माहौल कायम हो जाता।
विज्ञापन

लगभग दो घंटे तक चले कार्यक्रम में एक-दूसरे के दलों पर हमलावर होने के तथ्यों को दरकिनार कर दिया जाए, तो सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों ने विकास और जनता के हित को लेकर अपनी-अपनी बात रखी। उनका कहना था कि विकास का कोई मौका किसी को छोड़ना नहीं चाहिए। इसमें दलीय प्रतिबद्धताएं आड़े नहीं आनी चाहिए। विकास के मामलों में राजनीतिक दलों को सहयोग करने का काम करना चाहिए। प्रतिनिधियों ने विश्वास दिलाया कि उनके दल व प्रत्याशी की जीत के बाद ’अमर उजाला’ सरोकार में सामने आई समस्याओं के निराकरण को लेकर वे पूरी गंभीरता से प्रयास सुनिश्चित कराएंगे। प्रतिनिधियों का कहना था कि आम जनता को ही इसमें सकारात्मक सहयोग करना होगा। बात सिर्फ समस्या बताने तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। समस्याओं का निराकरण तय होने तक आम लोगों को अपनी आवाज उठाते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed