फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   132 छात्र-छात्राएं नहीं दे पाएंगे बीए की परीक्षा

132 छात्र-छात्राएं नहीं दे पाएंगे बीए की परीक्षा

Sat, 15 Mar 2014 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Sat, 15 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जलालपुर। तहसील क्षेत्र के एक महाविद्यालय से जुड़े 132 छात्र-छात्राओं को परीक्षा से वंचित होना पड़ा है। 15 मार्च से शुरू होने वाली बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा के लिए एक दिन पूर्व तक जब प्रवेश पत्र नहीं पहुंचा, तो छात्रों ने महाविद्यालय के निकट जमकर हंगामा किया। सूचना पर जैतपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। विद्यालय प्रशासन ने गलती मानते हुए पूरा पैसा वापस कर देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

अवध विश्वविद्याल की परीक्षा बीते दिनों से प्रारंभ हुई है। शनिवार 15 मार्च से बीए प्रथम वर्ष की परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। इसके लिए तहसील क्षेत्र के शिव महाविद्यालय अमदही के बीए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं परीक्षा से एक दिन पूर्व शुक्रवार को जब प्रवेश पत्र लेने विद्यालय पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि सभी 132 छात्र-छात्राओं का प्रवेश पत्र नहीं आ सका है। प्रवेश पत्र न मिलने की दशा में परीक्षा से वंचित होने एवं पूरा वर्ष खराब होने से छात्र-छात्राओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने विद्यालय के निकट हंगामा शुरू कर दिया। विद्यालय प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग करने लगे। कहा गया कि विद्यालय प्रशासन की लापरवाही के चलते उनका एक वर्ष बर्बाद हो गया। छात्रों के हंगामे की सूचना मिलते ही एसओ जैतपुर धनीराम वर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। छात्र पूरी फीस वापस किए जाने एवं दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन

बाद में विद्यालय प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं को पूरी फीस वापस करने का भरोसा दिलाया और प्रवेशपत्र न उपलब्ध करा पाने की अपनी गलती स्वीकार की। इसके बाद हंगामा शांत हो सका। महाविद्यालय प्रबंधक एसके मिश्र ने बताया कि सभी बच्चों का फॉर्म विश्वविद्यालय भेज दिया गया था। ऑनलाइन सत्यापन के कार्य में गड़बड़ी के चलते ही इस प्रकार की समस्या उत्पन्न हुई। कहा कि वे चूक को स्वीकारते हैं। बताया कि शुक्रवार को ज्यादातर छात्र-छात्राओं को उनकी फीस वापस कर दी गई है। जो बचे रह गए हैं, उन्हें भी वापस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed