{"_id":"149-74768","slug":"AmbedkarNagar-74768-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं से लदी गाड़ी छोड़ भागे तस्कर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं से लदी गाड़ी छोड़ भागे तस्कर
AmbedkarNagar
Updated Wed, 26 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर इलाके में सोमवार देर रात पुलिस की घेराबंदी पर पशु तस्कर पिकअप वाहन लावारिस छोड़कर भाग गए। गाड़ी में नौ गोवंशीय पशु मिले हैं, जिन्हें लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने ग्रामीणों को सौंप दिया।
अकबरपुर थाना प्रभारी सोमेश्वर सिंह मंगलवार रात्रि पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। रात्रि करीब दो बजे उन्हें मुखबिर से जानकारी मिली कि कुछ पशु तस्कर सुल्तानपुर की ओर से पिकअप वाहन पर मवेशी लादकर अकबरपुर की तरफ आ रहे हैं। इस पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई। शहजादपुर पुलिस चौकी को सूचना देने के साथ ही बसखारी व टांडा रोड पर पुलिस टीम लगा दी गई। मवेशी लेकर भाग रहे लोग नई सड़क शहजादपुर होते हुए तहसील तिराहा पहुंचे। पकड़े जाने के डर से पशु तस्कर एसबीआई शाखा के पास पिकअप लावारिस छोड़कर भाग गए। पुलिस टीम खोजते हुए उधर पहुंची तो पिकअप लावारिस अवस्था में खड़ी मिली। तलाशी ली तो उसमें नौ गोवंशीय पशु मिले।
एसओ ने बताया कि मामले में अज्ञात के विरुद्ध पशु वध व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। वाहन स्वामी का पता लगाया जा रहा है।