फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मासूम से शिक्षक ने किया रेप का प्रयास

मासूम से शिक्षक ने किया रेप का प्रयास

Fri, 21 Feb 2014 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Fri, 21 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक कलियुगी शिक्षक ने गुरु व शिष्य के पवित्र रिश्ते को दागदार कर दिया। उसने कक्षा दो की छात्रा को सरसों के खेत में खींचकर दुराचार का प्रयास किया। बालिका के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने शिक्षक को दबोच लिया और जमकर पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पीड़िता के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अकबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित निजी विद्यालय में सीहमई कारीरात निवासी अनूप कुमार बीते कुछ समय से शिक्षण कार्य कर रहा था। बताया जाता है कि गुरुवार को भोजनावकाश के दौरान जब सभी छात्र-छात्राएं खाना खाने के लिए अपने-अपने घर जाने लगे। तभी शिक्षक अनूप कुमार ने कक्षा दो में पढ़ने वाली आठ वर्षीय छात्रा को रोक लिया। जब छात्रा ने शिक्षक से रोकने की वजह पूछी तो उसने चार रुपये देकर उससे पान मसाला लाने को कहा। छात्रा पान मसाला लेने चली गई। इस पर शिक्षक भी उसके पीछे-पीछे चल दिया। रास्ते में शिक्षक ने छात्रा को पकड़ लिया और पास स्थित सरसों के खेत में उसे खींच ले गया। छात्रा के विरोध करने पर शिक्षक ने उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया और दुराचार का प्रयास करने लगा। किसी प्रकार छात्रा ने मुंह से कपड़ा हटाया और शोर मचाने लगी। इस पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। वहां का दृश्य देखकर गुस्साए ग्रामीणों ने शिक्षक की पिटाई शुरू कर दी। बाद में उसे पकड़कर गांव लाए। इस बीच सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अकबरपुर सोमेश्वर सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए और आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया। बाद में पीड़ित छात्रा के दादा की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी व पास्को के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed