फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   आलू, सरसों व मटर की फसलों पर मंडराया खतरा

आलू, सरसों व मटर की फसलों पर मंडराया खतरा

Sat, 11 Jan 2014 05:46 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Sat, 11 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पाला गिरा या फिर बारिश हुई तो जिले में आलू, सरसों व मटर की फसलों को खासा नुकसान हो सकता है। मौसम के बदलते रुख ने इस बीच किसानों की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल कभी बूंदाबांदी तो कभी कोहरे व बदली छाने के चलते किसानों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

जिले में दलहनी व तिलहनी फसलों पर खतरा मंडराने लगा है। रह-रहकर होने वाली बूंदाबादी व घने कोहरे के साथ-साथ बदली छाने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें उत्पन्न होने लगी हैं। बदलते मौसम से अभी तक तो फसलों पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा है लेकिन यदि आगे बारिश होती है और घना कोहरा छाता है तो इसका प्रतिकूल प्रभाव फसलों पर पड़ने लगेगा। विशेषकर उन फसलों पर अधिक प्रभाव पड़ेगा, जिन में फूल आ गए हैं। गुरुवार को हुई बारिश व शुक्रवार सुबह छाए कोहरे से सरसों व मटर पर तो अभी प्रभाव नहीं पड़ा है लेकिन आलू की फसल पर असर दिखना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

अकबरपुर के किसान अच्छेलाल ने कहा कि अभी तक तो अच्छी फसल की उम्मीद लगा रखी थी लेकिन मौसम ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेरना शुरू कर दिया है। बनगांव के राममूर्ति ने कहा कि बारिश व कोहरे ने आलू की फसल पर असर डालना प्रारंभ कर दिया है। यदि मौसम साफ होता है तो फसल को कोई नुकसान नहीं होगा लेकिन यदि घना कोहरा छाता है और बारिश होती है तो फिर फसलों को खासा नुकसान होगा। बनगांव डिहवा के धीरेंद्र ने कहा कि आने वाला समय किसानों के लिए समस्या भरा रहेगा। किशुनपट्टी के महेश ने कहा कि पाला का सबसे अधिक प्रभाव उन फसलों पर पड़ेगा, जिसमें अभी फूल हैं। यदि आगे कोहरा गिरता है, तो सरसों व मटर के फूल झड़ने लगेंगे। इससे फसल पूरी तरह चौपट हो जाएगी। कहा कि अब भगवान के भरोसे ही सबकुछ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed