फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   247 कर्मियों को तीन माह से मानदेय नहीं

247 कर्मियों को तीन माह से मानदेय नहीं

Fri, 10 Jan 2014 05:45 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Fri, 10 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे स्वास्थ्य विभाग के 247 संविदा कर्मी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्हें अक्तूबर माह से मानदेय नहीं मिला है। मानदेय भुगतान के लिए कई बार स्थानीय प्रशासन से लेकर शासन स्तर तक मांग की गई, लेकिन अब तक इस तरफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। नतीजतन मानदेय भुगतान न होने से सभी कर्मचारी और उनके परिवारीजन विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनका कहना है कि यदि शीघ्र ही मानदेय का भुगतान नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री व स्वास्थ्य राज्यमंत्री के गृह जनपद में ही विभिन्न पदों पर कार्य रहे संविदा कर्मी आर्थिक संकट की मार झेलने को मजबूर हैं। स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे 247 संविदा कर्मचारियों का अक्तूबर माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। तीन माह से मानदेय न मिलने से उन्हें विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार जिले में संविदा कर्मी के रूप में कार्य कर रहीं 41 एएनएम, 30 स्टाफ नर्स, छह एफडब्लूसी, एक एमबीबीएस डॉक्टर, 24 आयुष चिकित्सक, 64 मल्टी पर्पज वर्कर सहित कई लैब टेक्नीशियन, वाहन चालक आदि का बीते तीन माह से मानदेय भुगतान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

एक आयुष चिकित्सक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मानदेय भुगतान को लेकर न तो स्थानीय प्रशासन गंभीर है और न ही शासन में बैठे अधिकारियों को ही इसकी सुध है। उनसे कार्य तो बराबर कराया जा रहा है, लेकिन मानदेय भुगतान को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। एक एएनएम ने कहा कि मानदेय भुगतान न होने से उनके समक्ष परिवार का खर्च चलाना दूभर हो गया है। कहा कि मानदेय भुगतान के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से लेकर शासन स्तर तक के अधिकारियों को पत्र लिखा गया, लेकिन अब तक कोई सार्थक कदम नहीं उठाया जा सका है। नतीजतन संविदा कर्मियों को विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed