फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   हादसों में महिला की जान गई, चार घायल

हादसों में महिला की जान गई, चार घायल

Tue, 26 Nov 2013 05:42 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Tue, 26 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विभिन्न थाना क्षेत्रों में सोमवार को हुई घटनाओं में एक महिला की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बसखारी थाना क्षेत्र के दौलत महमदपुर निवासिनी सुशीला (38) पत्नी कैलाश प्रजापति सोमवार को गांव के निकट सड़क पार कर रही थी। इसी बीच एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गई। आानफानन परिवारीजन उसे जिला चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। थाना पुलिस का कहना है कि घटना की तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी घटना टांडा थाना क्षेत्र के पिपरी बिसुनपुर निवासिनी मूरता देवी (36) पत्नी दिवंगत राममुरैया सोमवार को त्रिमुहानी बाजार में मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गईं। उसे एक बाइक चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। तीसरी घटना में टांडा थाना क्षेत्र के सकरावल पूरब निवासी जियाउलहक (28) पुत्र तौकीर अहमद जमुनीपुर बाजार बाइक से आया था। बाजार में एक बाइक से उसकी बाइक भिड़ गई। इससे उसे चोटें आ गईं। चौथी घटना में हंसवर थाना क्षेत्र के नौरा हासिमपुर निवासी लक्ष्मीकांत यादव (24) पुत्र मुंशीराम, राकेश (22) पुत्र बाबूलाल निवासी एकडल्ला बाइक से हंसवर बाजार आए थे। इसी दौरान एक अन्य बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां मूरतादेवी और लक्ष्मीकांत की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed