फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   हड़ताल समाप्ति से लोगों ने ली राहत की सांस

हड़ताल समाप्ति से लोगों ने ली राहत की सांस

Sun, 24 Nov 2013 05:41 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Sun, 24 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राज्य कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने से आमलोगों ने राहत की सांस ली है। कार्यालयों में चल रहे हंगामे के माहौल से निजात मिली, तो शनिवार को लोग विभिन्न कार्यालयों में तेजी से अपना कामकाज निपटाते नजर आए। इससे पूर्व राज्य कर्मचारियों ने शनिवार सुबह एकजुट होकर जीत की खुशी प्रकट की। कहा कि कर्मचारी हितों के लिए एकजुटता अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

डेढ़ सप्ताह से 21 सूत्री मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी अधिकार मंच ने जो आंदोलन छेड़ रखा था, उसका जिले में खासा असर था। विभिन्न कार्यालयों में हड़ताल के चलते कामकाज प्रभावित हो रहा था। इस बीच शुक्रवार को प्रदेश सरकार द्वारा कई मांग मान लिए जाने के बाद प्रांतीय पदाधिकारियों ने हड़ताल वापस ले ली थी। विभिन्न माध्यमों से इसकी जानकारी आम लोगों को शुक्रवार देर सायं से लेकर शनिवार सुबह तक हुई तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

असल में हड़ताल के चलते विभिन्न कार्यालयों में लोगों के कार्य प्रभावित हो रहे थे। अपने लंबित काम निपटाने के लिए शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यालयों की तरफ रुख किया। राज्य कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट के निकट एकत्र होकर जीत की खुशी मनाई। अधिकार मंच संयोजक सूर्यभान सिंह, मातृशिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ अध्यक्ष उर्मिला उपाध्याय व नलकूप संघ के रामसूरत ने कहा कि उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप से उनके अधिकारों की रक्षा हो सकी है। कर्मचारी नेताओं ने उम्मीद जताई कि कर्मचारी हितों को लेकर जल्द ही आवश्यक शासनादेश निर्गत हो सकेगा। इस मौके पर संजय श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, अनिल सिंह, किरन सिंह, मनीष श्रीवास्तव, सुषमारानी, स्नेहा भारती, रामअजोर व मोहम्मद अनवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed