{"_id":"149-65654","slug":"AmbedkarNagar-65654-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 प्वाइंटों पर रखें कड़ी नजर : एसपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 प्वाइंटों पर रखें कड़ी नजर : एसपी
AmbedkarNagar
Updated Sun, 25 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। परिक्रमा पर प्रतिबंध के मद्देनजर कानून व्यवस्था को लेकर शनिवार मध्याह्न बाद पुलिस लाइंस में एसपी सुनील सक्सेना ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें प्रतिबंध का पालन कराने व धारा 144 के तहत सभी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। एसपी ने कहा कि जनपद की सीमा सील करने के लिए जो 12 प्वाइंट बनाए गए हैं, उन पर कड़ी नजर रखी जाए। किसी को भी प्रतिबंधों का उल्लंघन करने की छूट नहीं होनी चाहिए। कहा कि आवश्यकतानुसार गिरफ्तारी की जाए और ऐसे लोगों को अस्थाई जेलों में रखा जाए, जो प्रतिबंधों का उल्लंघन करें। थानाध्यक्षों व क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण पर रहें। कहीं से भी कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने की सूचना मिले है, तो इससे तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएं। एएसपी राजीव मल्होत्रा ने कहा कि प्रतिबंध के दौरान आम लोगों को दिक्कत न हो, इसका ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन