{"_id":"149-65055","slug":"AmbedkarNagar-65055-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाधिवक्ता का पुतला फूंका, पद से हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाधिवक्ता का पुतला फूंका, पद से हटाने की मांग
AmbedkarNagar
Updated Tue, 13 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले की विभिन्न तहसीलों में सोमवार को अधिवक्ताओं ने महाधिवक्ता का विरोध करते हुए उनका पुतला फूंका। अधिवक्ताओं ने कहा कि सरकार को उन्हें तत्काल पद से हटाना होगा। ऐसा नहीं हुआ, तो इसका खामियाजा सरकार भुगतेगी। जलालपुर में अधिवक्ताओं ने महाधिवक्ता एसपी गुप्त पर अधिवक्ता हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए विरोध स्वरूप उनका पुतला जलाया। बार एसोसियेशन अध्यक्ष संत प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में एकत्र अधिवक्ताओं ने महाधिवक्ता के निर्णयों का विरोध किया। आरोप लगाया कि कि महाधिवक्ता द्वारा अधिवक्ता हितों की अनदेखी की जा रही है। यह सरासर अन्याय है। इस मौके पर अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह, जगदीश प्रसाद, संतराम वर्मा व रमेश सिंह आदि मौजूद रहे। आलापुर में बार काउंसिल के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने संघ के अध्यक्ष मोहम्मद सईद अहमद के नेतृत्व में सोमवार को कार्य बहिष्कार किया और रामनगर जहांगीरगंज मार्ग पर महाधिवक्ता का पुतला फूंका। अध्यक्ष अहमद ने महाधिवक्ता को तत्काल उनके पद से हटाने की मांग उठाई। इस मौके पर अधिवक्ता श्रीकांत शुक्ल, सुनीति द्विवेदी, राकेश तिवारी, शिवप्रसाद शुक्ल व योगेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। अकबरपुर, भीटी व टांडा तहसीलों में भी अधिवक्ताओं ने महाधिवक्ता के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन