{"_id":"cca1052e05b89ff588e1c165ccf5ae5a","slug":"98-percent-voting-in-mlc-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव में 98 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव में 98 फीसदी मतदान
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएलसी चुनाव में प्रचार-प्रसार की गहमागहमी के बाद गुरुवार को जिले के अकबरपुर, कटेहरी, भीटी, जलालपुर, भियांव, रामनगर, जहांगीरगंज, बसखारी व टांडा विकास खंड कार्यालय में गुरुवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ।
मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर अंकुश के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर रखे थे। मतदानस्थल से 200 मीटर की सीमा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पीएसी की तैनाती की गई थी। किसी भी बाहरी व्यक्ति को इस सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था।
शुरुआती दौर में तो आमतौर पर ज्यादातर मतदानस्थलों पर सन्नाटे का माहौल रहा, लेकिन समय बीतने के साथ ही इसमें तेजी आई। मतदाताओं की संख्या कम होने के बाद भी उनके एक साथ पहुंचने पर कुछ बूथों पर मतदाताओं को लाइन लगानी पड़ी।
विज्ञापन
मतदान में 1655 मतदाताओं में 1622 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। एडीएम रामसूरत पांडेय ने बताया कि कटेहरी विकास खंड में 153 मतदाताओं में के 149 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां दो मतदाता मतदान करने नहीं आए, जबकि दो मतदाता ऐसे थे जो ग्राम प्रधान के साथ साथ बीडीसी भी थे।
जहांगीरगंज विकास खंड में 152 में 145 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां 6 मतदाता मतदान करने नहीं आए, जबकि एक मतदाता 4 बजे के बाद मतदानस्थल पहुंचा। चूंकि मतदान की समय सीमा समाप्त हो चुकी थी। इसलिए पीठासीन अधिकारी ने उसे वापस लौटा दिया।
अकबरपुर में 243 मतदाताओं में 239 ने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि 4 मतदान करने नहीं आए। भीटी विकास खंड में एक मतदाता ने मतदान से दूरी बनाई। यहां 146 में145 ने मतदान किया। जलालपुर में 4 मतदाता मतदानस्थल पर नहीं पहुंच सके। यहां 249 में 245 ने मतदान किया।
भियांव विकास खंड में 157 में 154 ने मतदान किया, जबकि तीन ने मतदान नहीं किया। बसखारी में 154 में 152 ने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि दो ने मतदान नहीं किया। टांडा में 218 में 215 ने मतदान किया जबकि 3 ने दूरी बनाए रखी।
रामनगर में 183 में 178 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि पांच मतदानस्थल तक नहीं पहुंच सके। इस प्रकार कुल 1655 मतदाताओं में 1622 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो कि 98.6 प्रतिशत रहा। कुल 33 मतदाताओं ने मतदान नहीं किया।