{"_id":"6251ceb8e5bb207a1b2c503a","slug":"98-percent-voters-voted-in-nine-centers-ambedkar-nagar-news-lko625393582","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ केंद्रों पर 98 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ केंद्रों पर 98 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर ब्लाक में बने मतदान केंद्र से वोट डालकर बाहर आतीं महिला ग्राम प्रधान।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को जिले के सभी नौ मतदान केंद्रों पर एमएलसी चुनाव के लिए हुआ मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान नौ केंद्रों पर 98.7 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे चली मतदान प्रक्रिया के बाद तीनों प्रत्याशियों का भाग्य बैलेट बॉक्स में बंद हो गया। चुनाव को लेकर कटेहरी, भीटी व रामनगर के मतदाताओं में विशेष उत्साह दिखा । यहां शत प्रतिशत मतदाताओं ने संबंधित मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिले के सभी नौ ब्लाक मुख्यालय पर बनाए गए मतदान केंद्र पर 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच एमएलसी पद के लिए मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई। शुरुआती दौर में मतदान प्रतिशत काफी धीमा रहा। दोपहर बाद इसमें तेजी दिखी। शाम 4 बजे तक 98.70 प्रतिशत मतदाताओं ने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान कुल 2073 मतदाताओं में से 2046 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
वोटिंग के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। इसके इळए दो प्लाटून अर्धसैनिक बल की तैनाती के साथ ही 5 जोनल व 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियमित निगरानी को तैनात किए गए थे। डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने भी प्रत्येक मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मतदान समाप्ति के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच सभी नौ पोलिंग पार्टियां मतपेटिकाओं को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
27 मतदाताओं ने नहीं किया मतदान
एमएलसी पद के लिए हुए चुनाव में जिले के सभी नौ मतदान केंद्र पर 2073 मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करना था। इसकी तुलना में 27 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। 2046 मतदाताओं ने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार जिन 27 मतदाताओं ने मतदान नहीं किया, उनमें 10 पुरुष व 17 महिला मतदाता शामिल हैं। बताया कि कुल मतदाताओं मेें 1167 पुरुष व 906 महिला मतदाता शामिल थे। इनमें से 1157 पुरुष मतदाताओं व 889 महिला मतदाताओं ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान में हिस्सेदारी न करने वालों में अकबरपुर के 4 पुरुष व 4 महिला, जलालपुर के 5 पुरुष व 3 महिला, भियांव में 3 महिला, बसखारी में 1 पुरुष व 2 महिला, टांडा में 3 महिला, जहांगीरगंज में 2 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया।
कड़ी सुरक्षा में अयोध्या गई मतपेटिका
एमएलसी पद के लिए संपन्न हुए चुनाव के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटिकाओं को अयोध्या भेजा गया। एडीएम अशोक कुममार कनौजिया ने बताया कि मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद सभी नौ पोलिंग पार्टियों ने मतपेटिकाओं को पहले कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचाया। इसके बाद एक बस पर सभी नौ पोलिंग पार्टियां अर्धसैनिक बल की सुरक्षा में बस द्वारा मतपेटिकाओं को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हो गईं। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए एसडीएम सदर पवन जायसवाल व सीओ सदर अशोक सिंह भी बस के साथ ही अलग वाहन से अयोध्या के लिए रवाना हुए।
इस तरह घटता-बढ़ता रहा मतदान
विकास खंड 10 बजे 12 बजे 2 बजे 4 बजे
कटेहरी 16.91 58.94 97.58 100
अकबरपुुर 7.1 57.72 87.96 97.53
भीटी 24.59 63.39 93.44 100
जलालपुर 10.73 39.10 78.55 97.23
भियांव 16.23 51.83 88.48 98.43
बसखारी 3.21 49.20 91.44 98.40
टांडा 5.3 40.94 92.95 98.99
रामनगर 8.64 66.82 98.64 100
जहांगीरगंज 7.47 62.64 93.68 98.85