फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   954 people received Corona vaccine

954 लोगों को लगा कोरोना का टीका

Thu, 22 Apr 2021 10:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
954 people received Corona vaccine
अंबेडकरनगर। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण अभियान को और तेज कर दिया गया है। गुरुवार को जिले के 23 केंद्रों के 23 बूथों पर टीकाकरण अभियान चला। कुल 2860 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगना था। इसकी तुलना में 954 लोगों को टीका लगा। इस बीच सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए बढ़-चढ़कर टीका लगवाएं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इस पर अंकुश पाने के लिए टीकाकरण अभियान भी इस बीच तेज कर दिया गया है। गुरुवार को भी टीकाकरण महाअभियान चला। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत ने बताया कि गुरुवार को जिले के 23 केंद्रों के 23 बूथों पर टीकाकरण अभियान चला। इसमें कुल 2860 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगना था। इसकी तुलना में 954 नागरिकों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

नागरिकों को टीका लगवाने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। उधर सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए बढ़-चढ़कर टीका लगवाएं। न सिर्फ खुद संबंधित बूथ पर पहुंचकर टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। जागरूकता के आधार पर ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जाग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed