फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   939 families of the district will get marriage grant

जिले के 939 परिवारों को मिलेगा शादी अनुदान

Wed, 06 Oct 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
939 families of the district will get marriage grant
अंबेडकरनगर। प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी शादी अनुदान योजना जिले के 939 परिवारों के घर में खुशियां लाने में मददगार बन चुकी है। इस योजना के तहत पात्रों के खाते में शासन द्वारा 20 हजार रुपये की राशि भेजी जाती है। योजना के तहत शासन वर्ष 2021-22 में 1 करोड़ 87 लाख 80 हजार रुपये की धनराशि पात्रों के खाते में भेज चुका है। इतना ही नहीं 239 पात्र ऐसे हैं, जिन्हें योजना का लाभ देने की प्रक्रिया गतिशील है। जल्द उनके भी खाते में 47 हजार 80 हजार रुपये की राशि भेज दी जाएगी। समाज कल्याण विभाग पात्रों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रहा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि प्रदेश की योगी सरकार ने सत्ता में आने के बाद बेटियों के हाथ पीले करने में गरीब परिवारों को होने वाली कठिनाइयों को प्राथमिकता से लिया। न सिर्फ शादी अनुदान योजना को जारी रखा बल्कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना भी शुरू की। इस योजना के तहत ब्लॉक मुख्यालयों पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन होता है। इसमें वर व वधू पक्ष के लोगों को अपने परिवार के साथ आयोजन स्थल पर आना होता है। इस योजना में सरकार की तरफ से प्रत्येक जोड़े के विवाह पर 51 हजार रुपये की धनराशि खर्च की जाती है। इसमें वधू को कपड़ा, आभूषण व नकदी आदि उपहार स्वरूप दिया जाता है। इसके अलावा सरकार द्वारा शादी अनुदान योजना के तहत बेटियों के विवाह में सरकार द्वारा 20 हजार रुपये की धनराशि मुहैया करायी जाती है। इसमें आवेदक अपने घर पर ही वैवाहिक आयोजन संपन्न करता है। बाद में उसके खाते में विभाग द्वारा धनराशि भेज दी जाती है।
विज्ञापन

शादी अनुदान योजना वित्तीय वर्ष 2021-22 में अब तक 939 गरीब दंपतियों के विवाह में मददगार साबित हुआ है। शासन से मिलने वाली 20 हजार रुपये की रकम से उन्हें वैवाहिक कार्य निपटाने में काफी मदद मिली। विभागीय सूत्रों की मानें तो इस वर्ष अब तक अनुसूचित के 270 बेटियों को 54 लाख रुपये, सामान्य वर्ग की 91 बेटियों को 18 लाख 20 हजार, पिछड़ा वर्ग के 450 बेटियों को 90 लाख रुपये व अल्पसंख्यक वर्ग की 128 बेटियों को 25 लाख 60 हजार रुपये की राशि उनके खाते में भेजी जा चुकी है। शासन द्वारा अब तक कुल 1 करोड़ 87 लाख 80 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इसके अलावा अनुसूचित जाति के 130 व सामान्य वर्ग के 109 बेटियों को योजना का लाभ देने की प्रक्रिया चल रही है। आवश्यक जांच पड़ताल के बाद में उनके खाते में संबंधित रकम भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रों को मिल रहा योजना का लाभ
शासन द्वारा चलाई जा रही शादी अनुदान योजना का लाभ पात्रों को पूरी पारदर्शिता के साथ दिया जा रहा है। अब तक कुल 939 पात्रों के खाते में 20 हजार रुपये के हिसाब से राशि भेजी गई है। योजना के तहत जो भी आवेदन आते हैं, उनकी पात्रता जांच के बाद प्राथमिकता पर भुगतान किया जाता है। -आरके चौरसिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed