{"_id":"641368838edda606490afcb4","slug":"935-co-operative-society-director-elected-unopposed-ambedkar-nagar-news-c-13-1-132193-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 935 सहकारी समिति संचालक निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 935 सहकारी समिति संचालक निर्विरोध निर्वाचित
Fri, 17 Mar 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले की 116 सहकारी समितियों पर गुरुवार को 1044 में से 935 संचालकों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। अलग-अलग समितियों के 72 पदों के लिए 18 मार्च को मतदान कराया जाएगा।
गुरुवार को नाम वापसी प्रक्रिया अपनाई गई। इसके बाद जिन समितियों पर पद की तुलना में अतिरिक्त नामांकन नहीं आया, वहां निर्विरोध निर्वाचन घोषित कर दिया गया।
सहकारिता विभाग के जिम्मेदारों द्वारा बताया गया कि सहकारिता विभाग की 91 साधन सहकारी समितियों के 819 संचालक पद की तुलना में 722 निर्विरोध चुने गए। आरक्षित 25 समितियों का पद अभी रिक्त चल रहा है। यहां पर कोई नामांकन नहीं आया।
विज्ञापन
मत्स्य विभाग की छह समितियों में 54 पदों की तुलना में 51, वेतन भोगी समिति की नौ समितियों पर 81 पदों की तुलना में 74 व विपणन साधन सहकारी समिति की 10 समितियों के 90 पदों की तुलना में 88 पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया।
इन समितियों पर रिक्त पदों के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ था। ऐसे में 18 मार्च को सिर्फ साधन सहकारी समिति के 72 संचालक पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसी दिन मतों की गणना भी होगी।
एडीजीसीओ निर्वाचन सहकारिता राजेश कुमार ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट/जिला सहकारी निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह व सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक विवेक कुमार सिंह के निर्देशन में प्रक्रिया अपनाई गई।