फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   933 candidates file nomination for BDC

बीडीसी के लिए 933 उम्मीदवारों ने भरे परचे

Tue, 06 Oct 2015 11:56 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में अकबरपुर व टांडा ब्लॉक में होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन को लेकर पूरे दिन गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन


दो दिन तक चलने वाले नामांकन के पहले दिन जिला पंचायत सदस्य के 11 पदों के लिए कुल 122 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी प्रकार क्षेत्र पंचायत सदस्य के 288 पदों के लिए कुल 933 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

द्वितीय चरण की नामांकन प्रक्रिया सकुशल निपटने के बाद मंगलवार से तीसरे चरण में अकबरपुर व टांडा ब्लॉक में चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई।

दो दिन तक चलने वाली नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन कलेक्ट्रेट के निकट गहमागहमी का माहौल रहा।

अकबरपुर ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य के छह पदों के लिए पहले दिन कुल 89 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए, जबकि टांडा ब्लॉक में पांच सीटों के लिए कुल 33 प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


इस प्रकार 11 पदों के लिए पहले दिन कुल 122 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

इसी प्रकार अकबरपुर ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 152 पद के लिए पहले दिन कुल 542 प्रत्याशियों ने ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।

टांडा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र पंचायत सदस्य के 136 पद के लिए कुल 391 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस प्रकार कुल 288 पदों के लिए पहले दिन कुल 933 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर नामांकन प्रक्रिया सकुशल निपटाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से लेकर नामांकन कक्ष संख्या 31 तक जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

एडीएम रामसूरत पांडेय ने बताया कि प्रत्येक प्रत्याशी को अपने साथ एक-एक प्रस्तावक अंदर ले जाने की छूट दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed