फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   881 TB patients found in 45 days, 2.81 lakh people screened

Ambedkar Nagar News: 45 दिन में मिले 881 टीबी मरीज, 2.81 लाख लोगों की हुई स्क्रीनिंग

Sun, 16 Feb 2025 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 16 Feb 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
881 TB patients found in 45 days, 2.81 lakh people screened
अंबेडकरनगर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए एक जनवरी से 100 दिनों का विशेष टीबी मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्यकर्मी, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व संगिनी अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक घर जाकर टीबी के संभावित मरीजों को चिह्नित कर रही हैं। अब तक जिलेभर में 881 टीबी मरीज मिले हैं, जिनका निशुल्क इलाज शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा संदिग्ध मिले 2,81,984 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।
विज्ञापन

लक्ष्य के सापेक्ष अब महज 21 प्रतिशत लोगों की जांच बाकी रह गई है, जो जल्दी ही पूरा करने का दावा स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। घर-घर चल रहे अभियान में जिलेभर के 372 आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सीएचओ सहित 2400 आशा कार्यकर्ता लगाई गई हैं। अभियान के तहत 60 साल से अधिक उम्र के लोग, कुपोषित, मधुमेह रोगी, धूम्रपान करने वाले, एचआईवी संक्रमित, इलाज कराने वाले टीबी रोगियों के साथ रहने वाले लोग, इलाज पूरा कर चुके टीबी रोगी शामिल किए गए हैं। इस बार जिले में लगभग साढ़े चार लाख मरीजों की जांच करने का लक्ष्य है, जिसमें 79 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. राजकुमार ने बताया कि टीबी रोग से बचाव के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जा रहे हैं। ग्रामीणों से अपील की जा रही कि स्वास्थ्य टीम लक्षणों की जानकारी देगी। ऐसे लक्षण वालों को अपनी जांच अवश्य करा लेनी चाहिए। टीबी पॉजिटिव पाए जाने पर मरीज को निशुल्क इलाज व प्रोत्साहन राशि का लाभ भी दिया जाने लगा है। निक्षय पोषण योजना के तहत मरीज को पोषण के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हो रही है रोगियों की जांच
- मेडिकल मोबाइल यूनिट से गांवों में जाकर एक्सरे कराना
- ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर स्क्रीनिंग करना
- संभावित लोगों का बलगम का सैंपल लेकर सीबीनाॅट और ट्रूनाॅट से जांच कराना
- लक्षणों के आधार पर संभावित टीबी रोगियों की पहचान करना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed