फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   858 patients were treated in the fair

मेले में 858 मरीजों का किया गया उपचार

Sun, 10 Apr 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
858 patients were treated in the fair
अंबेडकरनगर के मोहसिनपुर मंसूरपुर में आयोजित आरोग्य स्वास्थ्य मेले में होता पंजीकरण। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। लगभग तीन माह बाद रविवार को फिर से जिले के 29 पीएचसी व स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें कुल 858 मरीजों ने पंजीकरण कराया, जिनका न सिर्फ चिकित्सकों की टीम ने समुचित इलाज किया, बल्कि जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराईं। इसके साथ ही टीबी, ब्लड प्रेशर, मलेरिया समेत कई अन्य प्रकार की जांच भी हुई। इससे पहले सीएम जन आरोग्य मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहसिनपुर में किया। उन्होेंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य मेले से ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को अवकाश के दिन में भी बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य रविवार के अवकाश पर भी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज के लिए इधर-उधर न दौड़ना पड़े। कहा कि ऐसे में ग्रामीणों को चाहिए कि वे मेले का बढ़-चढ़कर लाभ उठाएं। रविवार के अवकाश में ग्रामीणों को बेहतर इलाज के लिए सीएचसी व जिला अस्पताल तक की दौड़ न लगानी पड़े, इसके लिए सभी पीएचसी व स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन शासन के निर्देश पर प्रारंभ हुआ था। बीते दिनों आचार संहिता लागू होने के चलते जनवरी से सीएम जन आरोग्य मेले का आयोजन स्थगित कर दिया गया था। अब जबकि विधानसभा चुनाव समाप्त हो चुका है, तो ऐसे में शासन के निर्देश के बाद रविवार से लगभग तीन माह बादफिर से मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन

अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि रविवार को जिले के सभी 29 पीएचसी व स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें कुल 858 मरीजों ने पंजीकरण कराया। सभी का चिकित्सकों ने सुचारु रूप से इलाज किया। साथ ही जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। बताया कि इसके साथ ही टीबी, मलेरिया, ब्लड प्रेशर, शुगर समेत कई अन्य प्रकार की जांच हुईं। साथ ही मरीजों व तीमारदारों को संचारी रोगों की रोकथाम व टीकाकरण अभियान को शत-प्रतिशत पूरा करने के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed