Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   8352 candidates will appear for PCS exam at 19 centers

Ambedkar Nagar News: 19 केंद्रों पर 8352 परीक्षार्थी देंगे पीसीएस परीक्षा

Mon, 16 Dec 2024 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 16 Dec 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
8352 candidates will appear for PCS exam at 19 centers
अंबेडकरनगर। डीएम अविनाश सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पीसीएस परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों, सहायक केंद्र व्यवस्थापकों व परीक्षा में लगाए गए अन्य अधिकारियों से जरूरी जानकारी ली। साथ ही तैयारियों को समय रहते पूरा कर लेने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त ने मजिस्ट्रेटों व केंद्र व्यवस्थापकों को लोक सेवा आयोग के निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि जनपद में 22 दिसंबर को पीसीएस की परीक्षा 19 केंद्रों पर होनी है। इसमें 8352 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से 11:30 तक जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक होगी। इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों, सहायक केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक सेक्टर व एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। हर परीक्षा केंद्र पर सशस्त्र महिला व पुलिस अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश का समय प्रथम पाली में सुबह आठ बजे से 8:45 बजे तक व द्वितीय पाली में अपराह्न एक बजकर 45 मिनट तक दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से 45 मिनट पहले सभी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश ले लेना है। इसके बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बैठक में सीडीओ आनंद कुमार शुक्ल, आईओएस गिरीश सिंह, डीडीओ, एएसपी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed