{"_id":"628146e8bec5541b1e419193","slug":"794-patients-were-treated-in-the-fair-ambedkar-nagar-news-lko6307551136","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में 794 मरीजों का किया गया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में 794 मरीजों का किया गया उपचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 794 मरीजों का इलाज किया गया। इसके साथ ही न सिर्फ जरूरी दवाएं दी गईं, बल्कि विभिन्न प्रकार की जांच भी की गई। इस दौरान मरीजों व तीमारदारों से अपील की गई कि संचारी रोगों को फैलने से रोकने के लिए सफाई पर विशेष जोर दें। जागरूकता के आधार पर ही संचारी रोगों को फैलने से रोका जा सकता है।
नोडल प्रभारी डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि रविवार को 29 केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 794 मरीजों का इलाज किया गया। कहा कि इस दौरान उन्हें जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही ब्लड, शुगर, टीबी, मलेरिया, ब्लड प्रेशर समेत कई अन्य प्रकार की जांच भी की गई। बताया कि मरीजों व तीमारदारों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक भी किया गया। कहा गया कि सभी की जिम्मेदारी है कि वे न सिर्फ घर व इर्दगिर्द के क्षेत्र को साफ सुथरा रखें, बल्कि दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
पीएचसी मुंडेरा में डॉ. आमिर अब्बास की अध्यक्षता में जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 65 मरीजों का इलाज करते हुए जरूरी दवाएं दी गईं। साथ ही विभिन्न प्रकार की जांच निशुल्क की गई। सीएचसी भीटी में डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 56 मरीजों का उपचार किया गया। इसी प्रकार से अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी आयोजित मेले में मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज किया गया।