फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   77 thousand children deprived of sweaters and shoe-stockings

77 हजार बच्चे स्वेटर व जूता-मोजा से वंचित

Tue, 01 Nov 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
77 thousand children deprived of sweaters and shoe-stockings
अंबेडकरनगर। ठंड के मौसम नेे दस्तक दे दी है। इसके बावजूद परिषदीय व कस्तूरबा विद्यालयों के लगभग 77 हजार छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में डीबीटी योजना के तहत 1200 रुपये की राशि नहीं पहुंच सकी है। बच्चों के अभिभावकों के आधार कार्ड व खाते की गड़बड़ी को दूर न किया जाना इसका कारण बना है।
विज्ञापन

नए शिक्षा सत्र के सात माह गुजरने के बावजूद लगभग 77 हजार छात्र-छात्राएं नई ड्रेस, स्वेटर, जूता-मोजा व स्टेशनरी के सामान से वंचित हैं। कारण यह कि उनके अभिभावकों के खाते व आधार कार्ड की गड़बड़ियों को अब तक दूर ही नहीं किया जा सका है। अब जबकि ठंड का दौर शुरू हो चुका है तो ऐसे में इन छात्र-छात्राओं को स्वेटर व जूता-मोजा न मिलने से दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में कुल 1582 परिषदीय व आठ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हैं। इनमें कुल दो लाख 24 हजार 103 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं।
पूर्व में एक लाख 17 हजार 787 छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में डीबीटी योजना के तहत 1200 रुपये की राशि भेज दी गई थी। विभिन्न गड़बड़ियों के चलते एक लाख छह हजार 316 अभिभावकों के खाते में रकम नहीं भेजी जा सकी थी। बीते दिनों कई प्रयासों के बाद लगभग 29 हजार अभिभावकों के खाते में रकम पहुंच गई, लेकिन अभी भी 77 हजार छात्र-छात्राओं को डीबीटी योजना का लाभ मिलना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भेजी गई तीन करोड़ की राशि
बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार बीते दिनों लगभग 32 हजार अभिभावकों ने गड़बड़ियां दूर करा दी थीं। इनकी सूची बीएसए कार्यालय ने निदेशालय को भेज दी थी। इसके बाद 29 हजार छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में लगभग तीन करोड़ की राशि भेज दी गई। इन अभिभावकों से कहा गया है कि जल्द से जल्द सामग्रियों की खरीद सुनिश्चित कर लें।

शीघ्र पूरी करें खरीदारी
जिन अभिभावकों के खाते में डीबीटी के तहत 1200 रुपये की राशि पहुंच गई है, उन्हें अविलंब खरीदारी करने का निर्देश दिया गया है। अन्य खातों में औपचारिकताओं को पूरा कराकर रकम पहुंचना सुनिश्चित किया जा रहा है।
-भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed