{"_id":"bf2380ce6a7fb447c800d16172bb8c2c","slug":"76-percent-of-the-vote-in-the-recall-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनर्मतदान में पड़े 76 प्रतिशत मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनर्मतदान में पड़े 76 प्रतिशत मत
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान के बाद भीटी विकास खंड के सोनावां मतदान केंद्र के पीछे बिना मुहर लगा एक मतपत्र झाडिय़ों में लोगों को मिला था। इस पर ग्राम प्रधान पद के दावेदारों ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम विवेक ने जांच कराई तो 100 मतपत्र नदारद मिले।
विज्ञापन
इस पर डीएम ने चुनाव आयोग से वार्ता कर मतदान को रद्द करते हुए चौथे व अंतिम चरण में जलालपुर व भियांव विकास खेड में होने वाले मतदान के साथ सोनावां ग्राम पंचायत में पुनर्मतदान कराए जाने की संस्तुति की थी। निर्वाचन आयोग की मुहर के बाद बुधवार को सोनावा में फिर से मतदान कराया गया।
विज्ञापन
इसके लिए यहां सुबह से ही बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचने लगे। दोपहर दो बजे 65 प्रतिशत से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। मतदान प्रक्रिया संपन्न होने तक कुल 76 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन