{"_id":"62fbe727f9612625581affd1","slug":"75-policemen-honored-including-police-station-chief-ambedkar-nagar-news-lko6440598179","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाध्यक्ष समेत 75 पुलिसकर्मी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानाध्यक्ष समेत 75 पुलिसकर्मी सम्मानित
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन में एसपी अजीत कुमार सिन्हा व अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार राय ने बेहतर कार्य करने वाले 75 पुलिसकर्मियों/कर्मचारियों को सम्मानित किया। पुलिसकर्मियों को शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और आगे भी बेहतर कार्य करने की सलाह दी।
एसपी ने कहा कि अच्छे कार्य करने वालों का हर जगह सम्मान होता है। अपनी ड्यूटी के प्रति निष्ठा रखने वालों को विभाग बेहतर मौके भी उपलब्ध कराता है। पुलिसकर्मियों को अपनी वर्दी व ड्यूटी के प्रति हमेशा समर्पण भाव रखना चाहिए। हम जब सकारात्मक सोच के साथ काम करेंगे तो उसका परिणाम भी हमें सुखद मिलेगा।
एएसपी संजय कुमार राय ने भी पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया, और अपने कार्यों की जरिए मिशाल पेश करने का आह्वान किया। बेहतर कार्य के लिए जिले के सभी थानाध्यक्ष व प्रत्येक थाने से एक-एक पुलिसकर्मी सहित सोशल मीडिया सेल प्रभारी उपनिरीक्षक देविका सिंह सहित 75 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।