फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   74 crores of Samman Nidhi reached the farmers' account

किसानों के खाते में पहुंचे सम्मान निधि के 74 करोड़

Tue, 31 May 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
74 crores of Samman Nidhi reached the farmers' account
अंबेडकरनगर। जिले के लगभग पौने चार लाख किसानों के खाते में सम्मान निधि की 11वीं किश्त के बतौर 74 करोड़ की धनराशि पहुंची है। महंगाई के दौर में मिली इस धनराशि से किसानों को बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को किसान सम्मान निधि योजना के तहत संबंधित किसानों के खाते में प्रति लाभार्थी दो हजार रुपया की दर से 74.70 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित की गयी। खाते में पहुंची धनराशि से किसानों में खुशी है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी लोहिया भवन सभागार में हुआ।
विज्ञापन

किसानों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अति महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत किसानों के खाते में प्रति वर्ष छह हजार रुपया की राशि तीन किश्तों में भेजी जाती है। जिले में इस योजना का लाभ मौजूदा समय में 3.73 लाख किसानों को मिल रहा है। योजना का लाभ लघु सीमांत किसानों को दिया जाता है। लाभार्थियों के सत्यापन के कारण इस बार योजना के तहत मिलने वाली 11वीं किश्त राशि के लिए किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

गड़बड़ी रोके के लिए सम्मान निधि का लाभ पाने के लिए अब लाभार्थियों के ई-केवाईसी को अनिवार्य बनाया गया है। हालांकि फिलहाल राहत देते हुए मंगलवार को केंद्र सरकार ने सभी पात्र किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि योजना के तहत दो हजार रुपये की राशि भेजी है। प्रभारी उपकृषि निदेशक राजमंगल चौधरी ने बताया कि मंगलवार को जिले के 3 लाख 73 हजार 547 किसानों के खाते में दो हजार रुपये की दर से 74 करोड़ 70 लाख 94 हजार रुपये की राशि भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने जताई खुशी
अकबरपुर के किसान बल्लू शर्मा, रामजीत व रामतीरथ ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि 11वीं किस्त का लंबे समय से इंतजार था। आखिरकार इंतजार समाप्त हो गया। मंगलवार को खाते में दो हजार रुपये की राशि पहुंच गई। क्षेत्रीय निवासी रामप्रसाद व इल्तिफातगंज सूर्य प्रकाश चतुर्वेदी , संजय ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। मौजूदा समय में विभिन्न प्रकार की आर्थिक समस्या थी। योजना के तहत राशि खाते में आने से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed