फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   7315 TB patients will soon get three months' amount

7315 टीबी मरीजों को जल्द मिलेगी तीन माह की राशि

Mon, 23 May 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
7315 TB patients will soon get three months' amount
अंबेडकरनगर। टीबी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए शासन से जिले को 27 लाख 30 हजार रुपये मिले हैं। इसमें मरीजों को 500 रुपये की दर से तीन माह का भुगतान किया जाएगा। ऐसे में प्रत्येक मरीजों को 1500-1500 रुपये की राशि मुहैया होगी। इससे टीबी से ग्रस्त मरीज अपने लिए पौष्टिक आहार खरीद सकेंगे और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग जिले के 7315 मरीजों के खाते में संबंधित राशि भेजने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

बीते दिनों विधानसभा चुनाव के चलते टीबी मरीजों को शासन द्वारा पौष्टिक आहार के लिए मुहैया होने वाली राशि का लाभ नहीं मिल पा रहा था। जिले के 7315 टीबी मरीजों को राशि मिलने का इंतजार बना था। टीबी मरीजों की न सिर्फ निशुल्क जांच व उपचार किया जाता है, बल्कि पौष्टिक आहार मरीज खा सकें, इसके लिए प्रतिमाह उनके खाते में 500 रुपये भेजे जाते हैं। चुनाव के चलते मरीजों को यह रकम फरवरी से नहीं मिली थी।
विज्ञापन

इस बीच गत दिवस शासन से स्वास्थ्य विभाग को टीबी मरीजों को खाते में उपलब्ध कराए जाने वाली राशि उपलब्ध हो गयी। शासन से जिले के पंजीकृत 7315 मरीजों के लिए फरवरी, मार्च व अप्रैल तीन माह का बकाया भुगतान करने के लिए 27 लाख 30 हजार रुपये पहुंच गए हैं। विभाग जल्द ही प्रत्येक मरीजों के खाते में 500-500 रुपये की दर से 1500-1500 रुपये का भुगतान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षय रोग प्रभारी डॉ. सालिकराम पासवान ने बताया कि शासन से राशि उपलब्ध हो गई है। टीबी मरीजों की निशुल्क जांच व उपचार किया जा रहा है। प्रति माह के हिसाब से मरीज के ठीक होने तक 500-500 रुपये की राशि दी जाती है। फरवरी से अप्रैल के बीच चलाए गए डोर-टू-डोर अभियान में 1500 नए मरीजों को चिह्नित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed