{"_id":"60f9b2428ebc3e6da142ec78","slug":"7183-people-got-corona-vaccine-ambedkar-nagar-news-lko5880311140","type":"story","status":"publish","title_hn":"7183 लोगों ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7183 लोगों ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना महामारी से निपटने के लिए जिले में वैक्सीनेशन का कार्य जोरों पर है। इसी क्रम में गुरुवार को भी 46 केंद्रों पर 7183 नागरिकों ने टीकाकरण कराया। जिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने नागरिकों से अपील की कि इस महामारी के उन्मूलन के लिए सभी लोग टीकाकरण अवश्य कराएं।
कोरोना से निपटने के लिए जिले का स्वास्थ्य महकमा हर स्तर पर जुटा हुआ है। महामारी से निपटने में वैक्सीनेशन का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इस बीच गुरुवार को 46 केंद्रों पर 7183 नागरिकों ने पहुंचकर टीका लगवाया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने भी केंद्रों पर पहुंचकर टीक लगवाया।
उधर, जिला अस्पताल में सीएमओ ने टीकाकरण कराने आए नागरिकों को जागरूक किया। कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए टीकाकरण कराना अत्यंत आवश्यक है। सभी लोग टीका लगवाएं। कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करें।