फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   70 thousand extorted in the name of Home Guard recruitment

Ambedkar Nagar News: होमगार्ड भर्ती के नाम पर ऐंठे 70 हजार

Mon, 20 Jul 2026 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
70 thousand extorted in the name of Home Guard recruitment
अकबरपुर के अमन कुमार को होमगार्ड पद पर चयन के लिए दिया गया फर्जी आईकार्ड। स्रोत स्वयं
अंबेडकरनगर। जिले में होमगार्ड भर्ती के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 70 हजार रुपये ऐंठ लिए गए। आरोपी ने भरोसा जीतने के लिए फर्जी होमगार्ड पहचान पत्र, खाकी वर्दी और नेमप्लेट तक उपलब्ध करा दी। जब पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंचकर दस्तावेजों की जांच कराई तो पूरा खेल खुल गया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

अकबरपुर क्षेत्र के कटरिया याकूबपुर निवासी अमन कुमार ने बताया कि वह रगड़गंज में अंडा रोल की दुकान चलाते हैं। कुछ माह पहले कांशीराम आवास निवासी एक युवक उनकी दुकान पर आने-जाने लगा। बातचीत के दौरान उसने खुद को प्रभावशाली बताते हुए बिना परीक्षा होमगार्ड में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही आरोपी ने उसके शैक्षिक और अन्य दस्तावेज लेकर दावा किया कि फाइल डीजीपी कार्यालय भेज दी गई है। इसके बाद उसने अलग-अलग बहानों से रकम वसूलनी शुरू कर दी। पहले फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 30 हजार रुपये लिए, फिर डीजीपी कार्यालय और सत्यापन प्रक्रिया का हवाला देकर 20 हजार, पुलिस कमिश्नर कार्यालय के नाम पर 10 हजार और सचिवालय भेजने के बहाने 10 हजार रुपये और ले लिए। इस तरह कुल 70 हजार रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि विश्वास कायम रखने के लिए आरोपी ने फर्जी होमगार्ड पहचान पत्र, खाकी वर्दी और नेमप्लेट भी उपलब्ध करा दी तथा 10 जुलाई को जॉइनिंग कराने का भरोसा दिया। जॉइनिंग न होने पर जब अमन को संदेह हुआ तो वह एसपी कार्यालय पहुंचा। वहां दस्तावेजों की जांच में पता चला कि पहचान पत्र और अन्य कागजात पूरी तरह फर्जी हैं।

मामला सामने आने पर दोनों पक्षों को कोतवाली अकबरपुर बुलाया गया। 10 जुलाई को लिखित समझौते में आरोपी ने एक सप्ताह के भीतर 70 हजार रुपये लौटाने की बात स्वीकार की लेकिन तय समय बीतने के बाद भी रकम वापस नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने दोबारा पुलिस से शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed