फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   7 injured in accidents including the aged, two sent to trauma

दुर्घटनाओं में वृद्ध समेत 7 घायल, दो ट्रॉमा रेफर

Fri, 10 Feb 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 10 Feb 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
7 injured in accidents including the aged, two sent to trauma
हादसा - फोटो : symbolic

विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से दो को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था। थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत पटेलनगर तिराहा निवासी सीताराम (65) पुत्र हरिश्चंद्र गुरुवार देर शाम सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए।

विज्ञापन


उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, जहांगीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आदमपुर निवासी सुरेश कुमार (45) पुत्र झप्सी गुरुवार देर शाम बाइक से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरधाभिउरा गांव निवासी शिवपूजन (24) पुत्र बाबूराम गुरुवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत छज्जापुर निवासी मोनू (25) पुत्र रामबहोर शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय अरिया बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत करीमपट्टी गांव निवासिनी अपर्णा (30) पत्नी राममिलन शुक्रवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


इनके अलावा अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इमामपुर गांव निवासी अश्विनी (39) पुत्र रघुनाथ अपनी पत्नी अर्चना (35) के साथ गुरुवार देर शाम अकबरपुर से बाइक से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed