फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   67 company para military force will conduct peaceful voting

67 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स कराएगी शांतिपूर्ण मतदान

Wed, 12 Jan 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
67 company para military force will conduct peaceful voting
अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने का जिम्मा जिले मे 67 कंपनी केंद्रीय पैरा मिलिट्री फोर्स संभालेंगी। साढ़े 12 सेक्शन पीएसी के जवान चुनाव को व्यवधान रहित निपटाने में भूमिका निभाएंगे। जनपद पुलिस प्रशासन ने चुनाव को लेकर सुरक्षा का जो खाका तैयार किया है, उसमें 44 सौ सिपाहियों के अलावा 48 सौ होमगार्ड भी प्रमुख भूमिका निभाएंगे। 122 दरोगा के अलावा 19 थानेदार व पांच सीओ भी चुनाव में कोई भी गड़बड़ी रोकने के लिए लगातार सक्रिय दिखेंगे। पुलिस प्रशासन की तैयारी है कि चुुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया जाए। आवश्यकता हुई तो इसके अतिरिक्त भी पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले की पांच विधानसभा सीट पर आगामी 3 मार्च को छठे चरण में मतदान होना है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन जरूरी तैयारियां लगातार कर रहा है। यह राहत है कि कुल सात चरण में होने वाले चुनाव के छठवें चरण में अंबेडकरनगर जनपद की सभी पांच विधानसभा सीट अकबरपुर, जलालपुर, कटेहरी, टांडा व आलापुर में मतदान होना है। हालांकि जिले के पुलिस प्रशासन ने समय रहते ही सुरक्षा संबंधी खाका तैयार कर लिया है। उस पर तेजी से काम किया जा रहा है। सुरक्षा बलों को कहां-कहां ठहराना है। इसे चिह्नित करने के साथ ही संबंधित स्कूलों में जरूरी तैयारियां कराई जा रही हैं। बीते दिनों ही अयोध्या से आकर आईजी कवींद्र प्रताप सिंह ने जायजा लिया था। तो इससे पहले डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने भी कई स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया था। फिलहाल मतदान केंद्रों तथा प्रमुख बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर रूट मार्च के जरिए सुरक्षा का एहसास कराने के लिए दो कंपनी सीआईएसएफ जिले में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

इस बीच विधानसभा चुनाव में कोई गड़बड़ी न हो यह तय करने के लिए जिले में 67 कंपनी केंद्रीय पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती किए जाने का निर्णय लिया गया है। केंद्रीय सुरक्षा बल के यह जवान संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर तैनात किए जाएंगे। साढ़े 12 सेक्शन पीएसी के जवान भी विधानसभा चुनाव को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए अंबेडकरनगर पहुंचेंगे। पुलिस ने सुरक्षा की जो कार्ययोजना तैयार की है। उसके अनुसार 44 सौ सिविल पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। 48 सौ होमगार्ड के साथ साथ 122 सब इंस्पेक्टर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। 19 थाना प्रभारी तथा पांच क्षेत्राधिकारी लगातार भ्रमण करते हुए मतदान व उससे पहले कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाएं रखने का काम करेंगे। एक एएसपी द्वारा पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांतिपूर्ण ढंग से कराएंगे चुनाव
विधानसभा चुनाव को जिले में अत्यंत शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। अराजकतत्वों व बदमाशों के विरुद्घ पहले से ही तमाम कठोरतम कार्रवाई की जा रही है। जो आगे जारी रहेगी। केंद्रीय पैरा मिलिट्री फोर्स व सिविल पुलिस के जरिए शांतिपूर्ण मतदान तय होगा। किसी ने भी किसी स्तर पर गड़बड़ी की कोशिश की तो समय रहते ही कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित होगी। -आलोक प्रियदर्शी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed